मुठभेड़ में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो शूटर ढेर, पुलिस का एक जवान घायल

मुठभेड़ में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो शूटर ढेर, पुलिस का एक जवान घायल
हरियाणा के बहादुरगढ़ में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो शूटर ढेर कर दिए गए हैं। पुलिस अधीक्षक एसटीएफ विक्रांत भूषण ने इसकी जानकारी दी।

बहादुरगढ़, 5 जुलाई (आईएएनएस)। हरियाणा के बहादुरगढ़ में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो शूटर ढेर कर दिए गए हैं। पुलिस अधीक्षक एसटीएफ विक्रांत भूषण ने इसकी जानकारी दी।

एसपी एसटीएफ विक्रांत भूषण ने बताया कि पिछले महीने हांसी में दो अज्ञात लोगों ने कपिल नाम के एक शख्स की हत्या कर दी थी। हांसी में कपिल जिम चलाता था। इस मामले में सिटी हांसी पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया था। जांच के दौरान दो मुख्य शूटरों (प्रवेश और हिमांशु) की पहचान की गई। दोनों पर एक-एक लाख रुपए का इनाम घोषित किया गया।

उन्होंने कहा कि काउंटर इंटेलीजेंस दिल्ली स्पेशल सेल यूनिट को जो खुफिया जानकारी मिली, वह एसटीएफ बहादुरगढ़ यूनिट से साझा की गई। दोनों यूनिट ने संयुक्त जांच की तो पता चला कि दोनों शूटरों के पास आधुनिक हथियार और गोला-बारूद हैं और वे बहादुरगढ़ इलाके में हमला कर सकते हैं।

एसपी एसटीएफ ने आगे बताया कि दोनों शूटरों की ओर से पुलिस टीम पर फायरिंग किया गया। सेल्फ डिफेंस में स्पेशल स्टाफ काउंटर-इंटेलिजेंस और एसटीएफ बहादुरगढ़ यूनिट ने भी फायरिंग की। मुठभेड़ में दोनों शूटर (प्रवेश और हिमांशु) गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दौरान चार पुलिसकर्मियों को बुलेटप्रूफ जैकेट में गोली लगी, लेकिन वह बच गए, जबकि पुलिस के एक जवान को पैर में गोली लगी है।

मुठभेड़ के बाद गंभीर रूप से घायल शूटरों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया और पुलिस के जवान को सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में रेफर कर दिया। उन्होंने पुष्टि की कि दोनों शूटर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के थे। इन दोनों पर आर्म्स एक्ट और 302 के पहले से भी मुकदमे दर्ज थे।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   5 July 2026 9:00 AM IST

Tags

Next Story