मुजफ्फरपुर पुलिस ने दुकान से मोबाइल चोरी मामले का किया खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर पुलिस ने दुकान से मोबाइल चोरी मामले का किया खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार
बिहार के मुजफ्फरपुर में पुलिस ने मोबाइल दुकान में हुई बड़ी चोरी के मामले का खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 24 मई को कांटी ब्लॉक के नरसंडा चौक स्थित एक मोबाइल दुकान में हुई चोरी के मामले में की गई। चोर दुकान से 23 मोबाइल, मोबाइल एक्सेसरीज और 40,000 रुपए कैश ले गए थे। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ ही चोरी गया सामान भी बरामद कर लिया है।

पटना, 12 जून (आईएएनएस)। बिहार के मुजफ्फरपुर में पुलिस ने मोबाइल दुकान में हुई बड़ी चोरी के मामले का खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 24 मई को कांटी ब्लॉक के नरसंडा चौक स्थित एक मोबाइल दुकान में हुई चोरी के मामले में की गई। चोर दुकान से 23 मोबाइल, मोबाइल एक्सेसरीज और 40,000 रुपए कैश ले गए थे। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ ही चोरी गया सामान भी बरामद कर लिया है।

मामले को लेकर ग्रामीण एसपी राजेश सिंह प्रभाकर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि मुजफ्फरपुर जिले के कांटी प्रखंड स्थित नरसंडा चौक पर एक मोबाइल दुकान में चोरों ने 24 मई को चोरी की घटना को अंजाम दिया था। इसमें दुकान से मोबाइल फोन, इनवर्टर, ब्लूटूथ, चार्जर, बैटरी तथा 40,000 रुपए चोरी हो गए थे।

दुकान के मालिक कमल कुमार अंशु ने कंठी थाना में चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद विशेष टीम गठित कर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पश्चिमी एक के नेतृत्व में कार्रवाई शुरू की गई। मानवी एवं तकनीकी पद्धति से इनपुट के आधार पर टीम ने मोतिहारी जिले के पांच लोगों को गिरफ्तार किया।

आरोपियों की पहचान मंटू कुमार, भोला कुमार, अर्जुन कुमार, विशाल कुमार और एहतराम आलम के रूप में हुई हैं। इन लोगों के पास से चोरी के 23 मोबाइल, 14 ब्लूटूथ, 5 कटर, 3 चाकू, 8 इंच टेप आदि सामान बरामद किए गया है।

ग्रामीण एसपी ने बताया कि अपराधी मिंटू कुमार चोरी के इस गिरोह का लीडर है और इसके नाम पर पहले से ही कई अपराधी कांड दर्ज हैं। अन्य आरोपियों का आपराधिक इतिहास का पता लगाया जा रहा है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   12 Jun 2026 6:54 PM IST

Tags

Next Story