बिहार लोकसभा चुनाव के बाद और तेज हुई 'चिराग' की लौ, 20 सीटों पर लोजपा (आर) आगे

बिहार लोकसभा चुनाव के बाद और तेज हुई चिराग की लौ, 20 सीटों पर लोजपा (आर) आगे
बिहार में मतगणना जारी है। शुक्रवार सुबह से ही एनडीए में शामिल दल रुझानों में बढ़त बनाए हुए हैं। इसमें भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। नीतीश कुमार की पार्टी जदयू दूसरे नंबर पर है इसके अलावा एनडीए की सहयोगी पार्टियां भी अच्छा प्रदर्शन करते हुए दिख रही हैं, जिसमें चिराग पासवान की लोजपा (रामविलास) प्रमुख है।

नई दिल्ली, 14 नवंबर (आईएएनएस)। बिहार में मतगणना जारी है। शुक्रवार सुबह से ही एनडीए में शामिल दल रुझानों में बढ़त बनाए हुए हैं। इसमें भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। नीतीश कुमार की पार्टी जदयू दूसरे नंबर पर है इसके अलावा एनडीए की सहयोगी पार्टियां भी अच्छा प्रदर्शन करते हुए दिख रही हैं, जिसमें चिराग पासवान की लोजपा (रामविलास) प्रमुख है।

चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) बिहार विधानसभा चुनावों में भारी जीत की ओर बढ़ रही है। चुनाव आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक दोपहर 2.15 बजे तक पार्टी ने 20 सीटों पर बढ़त बनाकर रखी। चिराग की पार्टी ने इस चुनाव में 29 सीटों पर भाग्य आजमाया है।

2020 के बिहार विधानसभा चुनावों में चिराग पासवान ने सीटों के बंटवारे को लेकर मतभेद के बाद अकेले चुनाव लड़ा था। पार्टी ने 137 सीटों पर चुनाव लड़ा था, लेकिन उसे केवल एक सीट ही मिली, लेकिन वह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जदयू के वोट बैंक को कम करने में सफल रही, जिससे उसकी सीटें 2015 की 71 सीटों से घटकर केवल 43 रह गईं।

पिछले साल हुए लोकसभा चुनावों में लोजपा (रामविलास) ने 100 प्रतिशत की शानदार जीत हासिल की थी। पार्टी ने छह सीटों पर चुनाव लड़ा था और सभी पर जीत हासिल की थी। बिहार में पार्टी की मजबूत होती पकड़ को देखते हुए अबकी बार गठबंधन सहयोगी को 29 सीटें दी गईं।

चुनाव आयोग के ताजा आंकड़ों के मुताबिक दोपहर 2.30 बजे तक भाजपा सर्वाधिक 89 सीटों पर आगे रही, जबकि नीतीश कुमार की जनता दल (यूनाइटेड) है, 83 सीटों पर आगे चल रही है। इसके अलावा प्रदेश की मुख्य विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) मात्र 27 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं।

देश की मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस 5 सीटों पर आगे है। इनके अलावा हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) और एआईएमआईएम 5-5 सीटों पर आगे चल रही है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   14 Nov 2025 2:41 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story