राष्ट्रीय: म्यांमार सैन्य विमान मिजोरम में रनवे पर फिसला, 8 क्रू सदस्य घायल

म्यांमार सैन्य विमान मिजोरम में रनवे पर फिसला, 8 क्रू सदस्य घायल
मिजोरम की राजधानी आइजोल में मंगलवार को लेंगपुई हवाई अड्डे पर फिसलने से म्यांमार वायु सेना के विमान के क्रू के कम से कम आठ सदस्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

आइजोल, 23 जनवरी (आईएएनएस)। मिजोरम की राजधानी आइजोल में मंगलवार को लेंगपुई हवाई अड्डे पर फिसलने से म्यांमार वायु सेना के विमान के क्रू के कम से कम आठ सदस्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

म्यांमार वायु सेना के फिक्स्ड विंग परिवहन विमान 92 म्यांमार सैनिकों को उनके देश वापस ले जाने के लिए लेंगपुई हवाई अड्डे पर आया था।

अधिकारियों ने बताया कि मध्यम आकार के विमान में पायलट समेत सवार 14 लोगों में से आठ घायल हो गए और छह सुरक्षित हैं। घायलों को तुरंत लेंगपुई अस्पताल ले जाया गया।

मिजोरम आपदा प्रबंधन अधिकारी जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारियों के साथ आइजोल शहर से 30 किमी दूर लेंगपुई हवाई अड्डे पर पहुंचे और म्यांमार वायु सेना के विमान के घायल चालक दल को बचाया।

अधिकारियों के अनुसार, 276 म्यांमार सैनिकों में से 184 अपने शिविरों पर सशस्त्र लोकतंत्र समर्थक जातीय समूहों द्वारा कब्जा किए जाने के बाद 17 जनवरी को मिजोरम भाग आए थे। सोमवार को म्यांमार के सैन्य विमान से उनको घर वापस भेज दिया गया। शेष 92 म्यांमार सैनिकों को मंगलवार को एयरलिफ्ट किया जाना था।

अधिकारी ने कहा कि सैनिकों को आवश्यक चिकित्सा सहायता भी दी गई।

पिछले साल 13 नवंबर से म्यांमार से भागकर भारत के मिजोरम पहुंचने वाले सैनिकों की संख्या 636 हो गई है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   23 Jan 2024 3:33 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story