नई दिल्ली भीषण गर्मी के बीच दिल्ली सीएम का सख्त निर्देश, स्कूलों के लिए जारी की गाइडलाइन

नई दिल्ली भीषण गर्मी के बीच दिल्ली सीएम का सख्त निर्देश, स्कूलों के लिए जारी की गाइडलाइन
दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने सभी स्कूलों को 2 मई को शिक्षा निदेशालय को आईएमडी द्वारा जारी हीट वेव एक्शन प्लान के तहत अपनी अनुपालन रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए कहा है। इसके साथ ही उन्होंने अभिभावकों से भी अपील की है कि वे यह सुनिश्चित करें कि निर्देशों का पालन हो रहा है या नहीं।

नई दिल्ली, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने सभी स्कूलों को 2 मई को शिक्षा निदेशालय को आईएमडी द्वारा जारी हीट वेव एक्शन प्लान के तहत अपनी अनुपालन रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए कहा है। इसके साथ ही उन्होंने अभिभावकों से भी अपील की है कि वे यह सुनिश्चित करें कि निर्देशों का पालन हो रहा है या नहीं।

सीएम रेखा गुप्ता ने एक वीडियो जारी कर कहा है कि दिल्ली में सभी स्कूलों को 2 मई को दिल्ली सरकार के शिक्षा निदेशालय को आईएमडी द्वारा जारी हीट वेव एक्शन प्लान के तहत अपनी अनुपालन रिपोर्ट प्रस्तुत करनी होगी। हर बच्चा हमारे लिए जरूरी है।

उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी में बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए सरकार ने दिशानिर्देश दिए हैं। हर स्कूल को हर 45 से 60 मिनट के बीच वाटर बेल बजाने का निर्देश दिया गया है, जिससे बच्चों को पानी पीना याद रहे। इसके साथ ही हर स्कूल में साफ और ठंडे पानी की व्यवस्था की जाएगी।

दिल्ली सीएम ने बताया कि हर स्कूल के लिए एक नोडल अधिकारी बनाया जाएगा, जो यह सुनिश्चित करेगा कि सभी दिशानिर्देशों का पालन ठीक से हो। सभी स्कूलों को यह भी हिदायत दी गई है कि बच्चों को खुले में न रखा जाए और न ही कोई स्पोर्ट्स एक्टिविटी कराई जाए।

सीएम रेखा गुप्ता ने अभिभावकों से अनुरोध किया है कि वे बच्चों को कॉटन के हल्के कपड़े पहनाकर ही स्कूल भेजें। इसके साथ ही बच्चों से बातचीत कर यह भी सुनिश्चित करते रहें कि स्कूल में दिए गए दिशानिर्देशों का पालन हो रहा है या नहीं। अगर पालन नहीं हो रहा है तो इसकी जानकारी स्कूल और जिलाधिकारी को तुरंत दें।

उन्होंने अभिभावकों से स्कूल के व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़े रहने की अपील की और बताया कि इस ग्रुप में मौसम विभाग से जुड़ी जानकारी शेयर की जाएगी। भीषण गर्मी के बीच कई राज्यों में स्कूलों को बंद कर दिया गया है या इस दौरान स्कूलों को दिशानिर्देशों का पालन करने के लिए निर्देशित किया गया है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   24 April 2026 9:39 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story