नई दिल्ली में चौथा चीन-भारत युवा संवाद आयोजित

नई दिल्ली में चौथा चीन-भारत युवा संवाद आयोजित
भारत में चीनी दूतावास और इंडियन कॉन्फेडरेशन ऑफ यंग लीडर्स (सीवाईएल) के संयुक्त तत्वावधान में चौथा चीन-भारत युवा संवाद का आयोजन गुरुवार को नई दिल्ली में किया गया। इस अवसर पर चीन और भारत के युवाओं, राजनीतिक दलों, व्यापार, कला, खेल और मीडिया जगत के 200 से अधिक प्रतिनिधि उपस्थित थे।

बीजिंग, 29 मार्च (आईएएनएस)। भारत में चीनी दूतावास और इंडियन कॉन्फेडरेशन ऑफ यंग लीडर्स (सीवाईएल) के संयुक्त तत्वावधान में चौथा चीन-भारत युवा संवाद का आयोजन गुरुवार को नई दिल्ली में किया गया। इस अवसर पर चीन और भारत के युवाओं, राजनीतिक दलों, व्यापार, कला, खेल और मीडिया जगत के 200 से अधिक प्रतिनिधि उपस्थित थे।

भारत में चीनी राजदूत श्यू फेईहोंग ने अपने मुख्य भाषण में कहा कि द्विपक्षीय संबंधों के विकास के लिए नेताओं के रणनीतिक मार्गदर्शन के साथ-साथ जनता, विशेषकर युवा पीढ़ियों के बीच आपसी समझ और स्नेह की आवश्यकता होती है। युवा जितना एक-दूसरे को समझेंगे, द्विपक्षीय संबंधों में उतना ही अधिक विश्वास होगा।

उन्होंने अधिक भारतीय युवाओं को चीन की यात्रा करने और चीनी आधुनिकीकरण के जीवंत परिदृश्य को प्रत्यक्ष रूप से देखने का आह्वान किया।

राजदूत ने युवाओं से कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई), डिजिटल अर्थव्यवस्था और हरित प्रौद्योगिकी जैसे क्षेत्रों में आदान-प्रदान और सहयोग गहरा करने तथा ब्रिक्स और शांगहाई सहयोग संगठन जैसे बहुपक्षीय मंचों पर सक्रिय भागीदारी का आग्रह किया।

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल एंटनी, इंडिया-चाइना इकोनॉमिक एंड कल्चरल काउंसिल के संस्थापक मोहम्मद सकीब, सीवाईएल अध्यक्ष हिमाद्रिश सुवान, पूर्व विश्व नंबर एक और ओलंपियन रोंजन सोढ़ी और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने युवा संवाद को द्विपक्षीय संबंधों के लिए एक महत्वपूर्ण मंच बताया।

कार्यक्रम के दौरान चीनी और भारतीय युवा प्रतिनिधियों ने संयुक्त सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिसने दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   29 March 2026 5:54 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story