नाल्को भर्ती अलर्ट मेडिकल ऑफिसर सहित कई पदों पर नौकरी का अवसर, आवेदन की आखिरी तिथि बेहद नजदीक

नाल्को भर्ती अलर्ट मेडिकल ऑफिसर सहित कई पदों पर नौकरी का अवसर, आवेदन की आखिरी तिथि बेहद नजदीक
अगर आप नौकरी की तलाश में हैं तो यह खबर आपके लिए है। नेशनल एल्युमीनियम कंपनी लिमिटेड (नाल्को) ने मेडिकल ऑफिसर सहित कई पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके वैकेंसी की घोषणा की है। इन पदों पर आवेदन का आखिरी मौका बेहद नजदीक है। नोटिफिकेशन के मुताबिक, योग्‍य अभ्‍यर्थी 17 अगस्त तक आवेदन कर सकेंगे।

भुवनेश्वर, 9 अगस्‍त (आईएएनएस)। अगर आप नौकरी की तलाश में हैं तो यह खबर आपके लिए है। नेशनल एल्युमीनियम कंपनी लिमिटेड (नाल्को) ने मेडिकल ऑफिसर सहित कई पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके वैकेंसी की घोषणा की है। इन पदों पर आवेदन का आखिरी मौका बेहद नजदीक है। नोटिफिकेशन के मुताबिक, योग्‍य अभ्‍यर्थी 17 अगस्त तक आवेदन कर सकेंगे।

नाल्को की ओर से जारी रिक्तियों में मेडिकल ऑफिसर/ई02 ग्रेड के 2, स्पेशलिस्ट/ई02 ग्रेड (ऑर्थोपेडिक का 1 और रेडियोलॉजी का 1), स्पेशलिस्ट/ई03 ग्रेड (ऑप्थल्मोलॉजी का 1 और रेडियोलॉजी का 1) पद शामिल हैं।

इन सभी पोस्ट के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 28 जुलाई से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 17 अगस्त तय की है। इन रिक्तियों के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरने के इच्छुक उम्मीदवार नाल्को की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय अंतिम तिथि के शाम 6 बजे तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

मेडिकल ऑफिसर पद के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से एमबीबीएस की डिग्री होनी चाहिए। वहीं, डीजीओएश (डायरेक्टरेट जनरल ऑक्यूपेशनल सेफ्टी एंड हेल्थ) से मंजूरशुदा इंडस्ट्रियल हेल्थ में पीजी सर्टिफिकेट वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी। इसके अलावा कैंडिडेट्स के पास सरकारी/पीएसयू या नामी/प्रमुख अस्पताल/संस्थानों में डॉक्टर के तौर पर क्वालिफिकेशन के बाद चार वर्ष का पूरा अनुभव होना चाहिए।

स्पेशलिस्ट पद के लिए कैंडिडेट्स के पास जरूरी स्पेशलाइजेशन के अनुसार संबंधित विषय में एमडी/एमएस/मान्यता प्राप्त पोस्ट-एमबीबीएस डिप्लोमा होना चाहिए। इसके अलावा कैंडिडेट्स के पास एमडी/एमएस/मान्यता प्राप्त डिप्लोमा के बाद स्पेशलिस्ट डॉक्टर के तौर पर सरकारी/पीएसयू या प्रतिष्ठित/प्रमुख अस्पताल/संस्थान में तीन वर्ष का पूरा अनुभव होना चाहिए।

आवेदकों की अधिकतम आयु 35 से 38 वर्ष के बीच तय की गई है, जिसकी गणना आवेदन के अंतिम तिथि के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन शॉर्टलिस्टिंग, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, पर्सनल इंटरव्यू और मेडिकल फिटनेस के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी 70,000 से 2,20,000 रुपए के बीच प्रति माह होगी। इसके अलावा कैंडिडेट्स को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   9 Aug 2026 11:18 PM IST

Tags

Next Story