नर्मदा कुंड मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम साय
रायपुर, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय गुरुवार को रायपुर के नर्मदा कुंड मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान सीएम साय ने मंदिर में पूजा-अर्चना की।
सीएम साय ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि आज हनुमान जन्मोत्सव है। सबसे पहले मैं छत्तीसगढ़ के सभी लोगों को हनुमान जन्मोत्सव की बहुत-बहुत शुभकामनाएं देना चाहता हूं। उन्होंने कहा कि मैंने भगवान हनुमान जी से छत्तीसगढ़ के खुशहाली की प्रार्थना की है। छत्तीसगढ़ में श्री राम का अधिकतर समय वनवास के दौरान बीता था और उनके भक्त का आज जन्मोत्सव है। हम उनसे प्रार्थना करते हैं कि उनकी कृपा हमारे प्रदेश पर बनी रहे।
सीएम ने आगे बताया कि नर्मदा कुंड मंदिर में रामकथा का आयोजन किया जा रहा है। मुझे यहां आकर काफी अच्छा लगा है। यह राम कथा 5 अप्रैल तक चलेगा। आज का दिन बड़ा ही पावन दिन है और ऐसे समय पर हमारा सौभाग्य है कि नर्मदा कुंड पवित्र धाम में आने का मौका मिला। ऐसे धाम में श्री राम कथा का आयोजन हो रहा है।
उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर कहा कि पवनपुत्र, संकटमोचन, अतुलित बल और अटूट भक्ति के प्रतीक भगवान श्री हनुमान जी के जन्मोत्सव के पावन अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं एवं बधाई। भगवान श्री हनुमान जी हम सभी के जीवन में साहस, शक्ति, सेवा और समर्पण का भाव जागृत करें तथा हर संकट से रक्षा करें। उनकी कृपा से आप सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और सफलता का संचार हो, यही कामना है।
उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने 'एक्स' पोस्ट में लिखा कि प्रभु श्रीराम जी के परम भक्त, रुद्रावतार, मारुतिनंदन श्री हनुमान जन्मोत्सव की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। अष्ट सिद्धि एवं नव निधि के दाता श्री हनुमान जी की कृपा सभी पर बनी रहे। संपूर्ण सृष्टि में सुख-शांति व समृद्धि का वास हो, उनसे यही प्रार्थना है।
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने 'एक्स' पोस्ट में लिखा कि समस्त प्रदेशवासियों को श्री हनुमान जी के जन्मोत्सव की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   2 April 2026 11:27 PM IST












