'नशामुक्त भारत' देश के युवाओं को बचाने का राष्ट्रीय संकल्प भाजपा

नशामुक्त भारत देश के युवाओं को बचाने का राष्ट्रीय संकल्प  भाजपा
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा 31 दिसंबर 2029 तक भारत को नशे के कारोबार से पूरी तरह मुक्त करने का लक्ष्य तय किए जाने के बाद भाजपा के कई नेताओं ने इसका समर्थन किया है और इसे देश के युवाओं को बचाने का राष्ट्रीय संकल्प बताया है।

नई दिल्ली, 23 सितंबर (आईएएनएस)। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा 31 दिसंबर 2029 तक भारत को नशे के कारोबार से पूरी तरह मुक्त करने का लक्ष्य तय किए जाने के बाद भाजपा के कई नेताओं ने इसका समर्थन किया है और इसे देश के युवाओं को बचाने का राष्ट्रीय संकल्प बताया है।

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता तुहिन सिन्हा ने आईएएनएस से कहा, "जब गृह मंत्री अमित शाह कुछ कहते हैं, तो वह सुनिश्चित करते हैं कि वह लागू हो। उन्होंने पहले कहा था कि भारत नक्सलवाद से मुक्त होगा और आज भारत से नक्सलवाद खत्म हो चुका है। इसी तरह नशे की लत एक बड़ी समस्या है।"

उन्होंने कहा, "युवाओं में नशे का सेवन और लत एक बड़ी चिंता है। परसों मैं दिल्ली में एक नशा मुक्ति केंद्र में भी गया था। पूरे भारत में लगभग सात करोड़ लोग अलग-अलग रूपों में नशे से प्रभावित हैं, जिनमें से करीब एक करोड़ लोग गंभीर रूप से प्रभावित हैं और उन्हें तुरंत इलाज की जरूरत है। उनमें से ज्यादातर 15 से 35 साल की उम्र के युवा हैं।"

तुहिन सिन्हा ने कहा, "नशे की समस्या सिर्फ लत तक ही सीमित नहीं रहती, यह महिलाओं की सुरक्षा से भी जुड़ी है। महिलाओं के खिलाफ अपराधों में शामिल लोगों में नशे के आदी भी पाए जाते हैं। वे जेब काटने और सड़कों पर होने वाले छोटे-मोटे अपराधों में भी शामिल होते हैं।"

बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा, "गृह मंत्री ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत बनाने का संकल्प है और इस संकल्प की सबसे बड़ी ताकत हमारे युवा हैं। इसलिए केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने 31 दिसंबर, 2029 तक भारत को नशे के कारोबार से मुक्त करने का स्पष्ट लक्ष्य रखा है। यह सिर्फ नशे के खिलाफ अभियान नहीं है, बल्कि देश की युवा पीढ़ी और आने वाली पीढ़ियों को बचाने का राष्ट्रीय संकल्प है।"

भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाह देव ने कहा, "नशा एक ऐसा जहर है, जो समाज में तेजी से फैल रहा है। पंजाब को छोड़ दीजिए, सब कोई जानता है कि पंजाब नशे का केंद्र बन चुका है। युवा पीढ़ी इसकी आदी हो गई है। तो इसके खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है।"

उन्होंने कहा, "गृह मंत्री अमित शाह ने नक्सल मुक्त भारत बनाने की बात कही थी, वो भी पूरा हो चुका है, तो ऐसे में अब नशा मुक्त भारत बनाने का अभियान भी गृह मंत्री और प्रधानमंत्री के नेतृत्व में पूरा होगा। हमें पूरी उम्मीद है कि भारत 2029 तक नशामुक्त बन जाएगा।"

बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नक्सलवाद के खात्मे की तर्ज पर अब नशे के कारोबार को भारत से जड़ से खत्म करने की समयसीमा तय की है। अमित शाह ने कहा कि 31 दिसंबर, 2029 तक हम भारत से नशे के व्यापार को जड़ से उखाड़ कर फेंकने में सामूहिक रूप से सफल होंगे।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   23 Sept 2026 2:01 PM IST

Tags

Next Story