एनडीए बैठक 'आप इस सदी को लीड कर रहे हैं', चंद्रबाबू नायडू ने पीएम मोदी के कार्यकाल को बताया ऐतिहासिक

एनडीए बैठक आप इस सदी को लीड कर रहे हैं, चंद्रबाबू नायडू ने पीएम मोदी के कार्यकाल को बताया ऐतिहासिक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लगातार 4,399 दिन पूरे कर भारत के सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने पर बुधवार को आयोजित एनडीए की बैठक में उनके 12 वर्षों के कार्यकाल को लेकर एक विशेष प्रस्ताव पेश किया गया। यह प्रस्ताव आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री और तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) अध्यक्ष एन. चंद्रबाबू नायडू ने रखा, जिसका समर्थन नागालैंड के मुख्यमंत्री और एनपीएफ नेता नेफ्यू रियो ने किया।

नई दिल्ली, 10 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लगातार 4,399 दिन पूरे कर भारत के सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने पर बुधवार को आयोजित एनडीए की बैठक में उनके 12 वर्षों के कार्यकाल को लेकर एक विशेष प्रस्ताव पेश किया गया। यह प्रस्ताव आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री और तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) अध्यक्ष एन. चंद्रबाबू नायडू ने रखा, जिसका समर्थन नागालैंड के मुख्यमंत्री और एनपीएफ नेता नेफ्यू रियो ने किया।

बैठक में प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्षों के नेतृत्व, सुशासन, विकास और वैश्विक स्तर पर भारत की बढ़ती प्रतिष्ठा पर चर्चा की गई। प्रस्ताव के दौरान चंद्रबाबू नायडू ने प्रधानमंत्री मोदी की नेतृत्व क्षमता की सराहना करते हुए कहा, "मोदी जी, आप इस सदी को लीड कर रहे हैं। प्रधानमंत्री जी, आप हम सबको ऊर्जा देते हैं।"

उन्होंने कहा कि जनसेवा का जो संकल्प प्रधानमंत्री मोदी ने लिया है और जिस तरह से उन्होंने उसे जमीन पर उतारा है, वह अतुलनीय है। नायडू ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश ने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं और बुनियादी ढांचे से लेकर गरीब कल्याण तक हर क्षेत्र में नई मिसाल कायम हुई है।

चंद्रबाबू नायडू ने पश्चिम बंगाल में भाजपा के प्रदर्शन का उल्लेख करते हुए कहा कि अब उन्हें यह विश्वास हो गया है कि "बंगाल जो आज सोचता है, वह देश कल सोचता है।" उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल भी देश के विकास का प्रतिनिधित्व करेगा।

उन्होंने कहा कि इंफ्रास्ट्रक्चर, डिजिटल परिवर्तन, सामाजिक कल्याण और समावेशी विकास के क्षेत्र में प्रधानमंत्री मोदी ने नए मानदंड स्थापित किए हैं। उन्होंने कहा, "हम सबको, पूरे एनडीए को आप पर गर्व है। आपके नेतृत्व में हम सभी देश के विकास के प्रति पूरी तरह समर्पित हैं।"

इससे पहले चंद्रबाबू नायडू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भी प्रधानमंत्री मोदी को बधाई देते हुए लिखा था कि कुछ नेता केवल शासन करते हैं, जबकि कुछ देश की दिशा बदल देते हैं। उन्होंने कहा कि मोदी के लगातार 4,399 दिनों का कार्यकाल भारत के हर क्षेत्र में परिवर्तन का प्रतीक रहा है।

नायडू ने अपने संदेश में कहा था कि एक साधारण घर तक नल का पानी पहुंचाने से लेकर चंद्रयान की चंद्रमा तक की यात्रा, खेत में किसान की आकांक्षाओं से लेकर सीमा पर सैनिक के साहस तक, प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व ने हर भारतीय तक विकास का लाभ पहुंचाने और देश की क्षमता एवं आत्मविश्वास को मजबूत करने का प्रयास किया है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   10 Jun 2026 7:09 PM IST

Tags

Next Story