नीट में कम अंक आने से परेशान छात्र ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में में लिखा ‘सॉरी आई और अप्पा...’

नीट में कम अंक आने से परेशान छात्र ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में में लिखा ‘सॉरी आई और अप्पा...’
छत्रपति संभाजीनगर के वैजापुर तालुका के खंडाला गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। नीट में कम अंक प्राप्‍त करने की वजह से 19 साल के छात्र ने आत्‍महत्‍या कर ली।

छत्रपति संभाजीनगर, 20 अगस्‍त (आईएएनएस)। छत्रपति संभाजीनगर के वैजापुर तालुका के खंडाला गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। नीट में कम अंक प्राप्‍त करने की वजह से 19 साल के छात्र ने आत्‍महत्‍या कर ली।

आत्महत्या से पहले उसने दो लाइन का एक सुसाइड नोट भी लिखा, जिसमें डॉक्‍टर न बन पाने का कष्‍ट दिखाई दे रहा है। इस घटना के बाद परिवारवाले दुखी हैं।

छत्रपति संभाजीनगर के वैजापुर तालुका के खंडाला गांव में नीट परीक्षा की तैयारी कर रहे 19 वर्षीय छात्र ने आत्महत्या कर ली। मृतक छात्र का नाम सूरज सुभाष शिंदे बताया जा रहा है। प्राथमिक पुलिस जांच के मुताबिक, नीट परीक्षा में कम अंक आने के बाद सूरज परेशान था और इसी निराशा में उसने आत्महत्या जैसा कदम उठाया।

सूरज घर पर ही नीट की तैयारी कर रहा था। आत्महत्या से पहले उसने दो लाइन की एक चिट्ठी भी लिखी, जिसमें उसने अपनी मां और पिता से माफी मांगते हुए लिखा, ‘सॉरी आई और अप्पा, अगले जन्म में आपके लिए डॉक्टर बनूंगा। अपना ख्याल रखना और खुश रहना।’

घटना के समय परिवार के सदस्य गांव में चल रहे कार्यक्रम के लिए बाहर गए हुए थे। बुधवार दोपहर करीब दो बजे परिवार के लोग घर लौटे और सूरज को फोन किया, लेकिन उसका फोन बंद था।

इसके बाद सूरज की छोटी बहन ऊपर के कमरे में गई, जहां वह फंदे से लटका हुआ दिखाई दिया। बहन की चीख सुनकर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और सूरज को तुरंत वैजापुर उपजिला अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

सूरज का अंतिम संस्कार गमगीन माहौल में किया गया। वैजापुर पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   20 Aug 2026 10:48 PM IST

Tags

Next Story