नीट-यूजी 2026 ऑल इंडिया रैंक 4 हासिल करने पर नवादा के आयुष भालोटिया को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दी बधाई

नीट-यूजी 2026 ऑल इंडिया रैंक 4 हासिल करने पर नवादा के आयुष भालोटिया को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दी बधाई
बिहार के नवादा निवासी आयुष भालोटिया ने नीट-यूजी 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए अखिल भारतीय स्तर पर चौथा स्थान हासिल किया है। इस पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी समेत कई नेताओं ने बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

पटना, 17 जुलाई (आईएएनएस)। बिहार के नवादा निवासी आयुष भालोटिया ने नीट-यूजी 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए अखिल भारतीय स्तर पर चौथा स्थान हासिल किया है। इस पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी समेत कई नेताओं ने बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "नीट-यूजी परीक्षा में बिहार के प्रतिभाशाली छात्र आयुष भालोटिया को राज्य में शीर्ष स्थान और अखिल भारतीय रैंक (एआईआर- 4) प्राप्त करने पर हार्दिक बधाई। आपकी यह उपलब्धि अथक परिश्रम, अनुशासन, समर्पण और उत्कृष्टता के प्रति आपकी प्रतिबद्धता का प्रेरणादायक उदाहरण है। मुझे विश्वास है कि आप चिकित्सा के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और सेवा-भाव से देश एवं समाज का गौरव बढ़ाएंगे। आपके उज्ज्वल, सफल और मंगलमय भविष्य के लिए शुभकामनाएं।"

बिहार सरकार में मंत्री दिलीप जायसवाल ने लिखा, "बिहार के प्रतिभाशाली छात्र आयुष भालोटिया ने नीट-यूजी परीक्षा में राज्य में प्रथम स्थान व अखिल भारतीय स्तर पर उत्कृष्ट रैंक (एआईआर- 4) प्राप्त कर पूरे बिहार को गौरवान्वित किया है। यह गौरवपूर्ण सफलता इस बात का प्रमाण है कि अथक परिश्रम, अटूट आत्मविश्वास और अपने लक्ष्य के प्रति समर्पण से हर सपना साकार किया जा सकता है। आपकी यह उपलब्धि प्रदेश के लाखों युवाओं और विद्यार्थियों के लिए नई प्रेरणा का स्रोत बनेगी। इस शानदार सफलता पर हार्दिक बधाई व आपके उज्ज्वल, सफल और मंगलमय भविष्य के लिए अनंत शुभकामनाएं।"

बिहार भाजपा ने आधिकारिक 'एक्स' हैंडल से पोस्ट किया, "बिहार के होनहार छात्र आयुष भालोटिया ने नीट-यूजी परीक्षा में राज्य में सर्वोच्च स्थान और अखिल भारतीय रैंक (एआईआर-4) प्राप्त कर पूरे बिहार का मान बढ़ाया है। यह उपलब्धि बताती है कि दृढ़ संकल्प, निरंतर परिश्रम और लक्ष्य के प्रति समर्पण से हर ऊंचाई हासिल की जा सकती है। आपकी यह सफलता असंख्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा बने। हार्दिक बधाई और उज्ज्वल भविष्य के लिए ढेरों शुभकामनाएं।"

भाजपा सांसद संजय जायसवाल ने भी आयुष भालोटिया को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   17 July 2026 11:32 AM IST

Tags

Next Story