राजनीति: भाजपा की बी-टीम का हिस्सा हैं केजरीवाल, दिल्ली के बाद बिहार नकारेगा अलका लांबा

भाजपा की बी-टीम का हिस्सा हैं केजरीवाल, दिल्ली के बाद बिहार नकारेगा अलका लांबा
आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने ऐलान किया है कि उनकी पार्टी बिहार में विधानसभा का चुनाव अकेले लड़ेगी। अरविंद केजरीवाल की घोषणा पर अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अलका लांबा ने हमला बोला। उन्होंने ‘आप’ को भाजपा की बी-टीम बताया और कहा कि दिल्ली ने उन्हें नकार दिया और अब वे बिहार आकर चुनाव लड़ने की बात कर रहे हैं।

पटना, 4 जुलाई (आईएएनएस)। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने ऐलान किया है कि उनकी पार्टी बिहार में विधानसभा का चुनाव अकेले लड़ेगी। अरविंद केजरीवाल की घोषणा पर अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अलका लांबा ने हमला बोला। उन्होंने ‘आप’ को भाजपा की बी-टीम बताया और कहा कि दिल्ली ने उन्हें नकार दिया और अब वे बिहार आकर चुनाव लड़ने की बात कर रहे हैं।

बिहार की राजधानी पटना पहुंची अखिल भारतीय महिला कांग्रेस अध्यक्ष अलका लांबा ने शुक्रवार को मीडिया से बात करते हुए कहा, "वे (अरविंद केजरीवाल) भाजपा की बी-टीम का हिस्सा हैं। दिल्ली में बर्बाद हो गए, वहां अपना चुनाव हार गए, और जब दिल्ली ने उन्हें नकार दिया है तो वे बिहार आकर चुनाव लड़ने की बात कर रहे हैं।"

अलका लांबा ने बिहार सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, "बिहार में जबरदस्त अशांति है। जुलाई में होने वाला विधानसभा सत्र एनडीए सरकार का आखिरी सत्र होगा और बिहार में इंडी गठबंधन की वापसी होगी। आज भी अन्याय और अत्याचार जारी है। नाबालिग दलित लड़कियों के साथ बलात्कार के मामले अनसुने हैं और पटना के एक अस्पताल के बाहर समय पर इलाज न मिलने के कारण 9 साल की दलित लड़की की मौत हो गई। इन मुद्दों पर सरकार को घेरेंगे और उन्हें जवाब देना होगा।"

अलका लांबा ने बिहार दौरे के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि हमारा शीर्ष नेतृत्व पटना के दौरे पर है। आज और कल दो दिन तक अलग-अलग मुद्दों पर बात की जाएगी।

बता दें कि बिहार में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होना है। चुनाव के मद्देनजर अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अलका लांबा बिहार दौरे पर आई हैं। अपने इस दौरे पर वे बिहार प्रदेश महिला कांग्रेस कार्यकारिणी के साथ बैठक करेंगी। साथ ही वे महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ ‘उड़ान प्रोजेक्ट’ की समीक्षा करेंगी और बिहार चुनाव के मद्देनजर अलका लांबा पर्यवेक्षकों के साथ संवाद करेंगी।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   4 July 2025 2:35 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story