दिल्ली दिव्य और भव्य होगा यमुनोत्सव कपिल मिश्रा

दिल्ली दिव्य और भव्य होगा यमुनोत्सव कपिल मिश्रा
दिल्ली सरकार के मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा कि यमुना के वासुदेव घाट पर आयोजित होने जा रहा यमुनोत्सव दिव्य व भव्य होने जा रहा है। यमुनोत्री और वृंदावन के संत यमुनोत्री से लाए गए जल से यमुना का जलाभिषेक करेंगे।

नई दिल्ली, 31 अक्टूबर (आईएएनएस)। दिल्ली सरकार के मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा कि यमुना के वासुदेव घाट पर आयोजित होने जा रहा यमुनोत्सव दिव्य व भव्य होने जा रहा है। यमुनोत्री और वृंदावन के संत यमुनोत्री से लाए गए जल से यमुना का जलाभिषेक करेंगे।

कपिल मिश्रा ने बताया कि यमुना की अविरलता और निर्मलता दिल्ली सरकार की प्राथमिकता में है। इसके लिए हर स्तर पर काम हो रहा है। छठ पर्व के दौरान पांच साल बाद पूर्वांचल के लोगों ने यमुना के तट पर छठी मैया की उपासना की। लोगों में गजब का उत्साह था। इसी कड़ी में अब यमुनोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। दो दिवसीय कार्यक्रम दिल्ली के लोगों का यमुना से जुड़ाव गहरा करेगा।

दिल्ली सरकार के संस्कृति विभाग और यमुना संसद के संयुक्त तत्वावधान में दो और तीन नवंबर को इसका आयोजन होगा। यमुना संसद के संयोजक रविशंकर तिवारी ने बताया कि पहले दिन यमुना के आध्यात्मिक पक्ष पर चर्चा होगी। इसमें देश में पहली बार यमुनोत्री के जल से यमुना का जलाभिषेक सुबह 9 बजे होगा। वहीं, शाम को यमुना कथा और आरती होगी।

रविशंकर तिवारी के मुताबिक, दूसरे दिन यमुना कॉन्क्लेव में यमुना के वैज्ञानिक पहलुओं पर चर्चा होगी। पांच सत्रों के इस कॉन्क्लेव में केंद्र व दिल्ली सरकार के संबंधित मंत्रियों के साथ देश भर से नदियों पर काम करने वाले जल वैज्ञानिक शामिल होंगे। दो दिवसीय आयोजन में केंद्र व दिल्ली सरकार के मंत्री, सांसद, आध्यात्मिक संत, और दिल्लीवासी शिरकत करेंगे। सभी दिल्लीवासियों से अपील है कि वे इस कार्यक्रम में भागीदारी सुनिश्चित करें।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   31 Oct 2025 11:25 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story