उत्तर मुंबई में फिटनेस और सामुदायिक एकता का भव्य उत्सव ‘सांसद खेल महोत्सव 2025’

उत्तर मुंबई में फिटनेस और सामुदायिक एकता का भव्य उत्सव ‘सांसद खेल महोत्सव 2025’
उत्तर मुंबई में खेल और फिटनेस का महापर्व 'सांसद खेल महोत्सव 2025' की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। यह आयोजन केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री तथा उत्तर मुंबई के सांसद पीयूष गोयल की पहल पर स्थानीय विधायकों के सक्रिय सहयोग से किया जा रहा है।

मुंबई, 1 नवंबर (आईएएनएस)। उत्तर मुंबई में खेल और फिटनेस का महापर्व 'सांसद खेल महोत्सव 2025' की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। यह आयोजन केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री तथा उत्तर मुंबई के सांसद पीयूष गोयल की पहल पर स्थानीय विधायकों के सक्रिय सहयोग से किया जा रहा है।

महोत्सव का भव्य उद्घाटन समारोह 2 नवंबर को शाम 4:30 बजे से स्व. प्रमोद महाजन स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, बोरिवली (पश्चिम) में आयोजित किया जाएगा। विभिन्न खेल स्पर्धाएं पूरा नवंबर महीना उत्तर मुंबई संसदीय क्षेत्र के विभिन्न स्थलों पर चलेंगी।

यह महोत्सव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फिट इंडिया और खेलो इंडिया अभियानों से प्रेरित है, जिनका उद्देश्य नागरिकों में फिटनेस, स्वास्थ्य और खेल भावना को बढ़ावा देना है। उद्घाटन दिवस पर करीब 500 खिलाड़ी कबड्डी, खो-खो, मलखंब, कुश्ती, बॉडीबिल्डिंग, मर्दानी खेल, फुटबॉल और जोशपूर्ण ढोल-ताशा जैसे लगभग 10 खेलों में भाग लेंगे।

इस अवसर पर 5000 से अधिक खेलप्रेमी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे। महोत्सव का उद्देश्य युवाओं और वयस्कों में फिटनेस, टीमवर्क और सामाजिक एकता की भावना को बढ़ाना है।

यह आयोजन पारंपरिक और आधुनिक दोनों प्रकार के खेलों का अद्भुत संगम होगा, जिसमें गृहिणियों, छात्रों और वरिष्ठ नागरिकों सहित सभी आयु वर्ग के लोग भाग लेंगे। उत्तर मुंबई के सभी नगर वार्डों और विधानसभा क्षेत्रों में तैयारियां जोरों पर हैं। 10 अक्टूबर 2025 को शुरू हुए ऑनलाइन पंजीकरण को नागरिकों का उत्साहपूर्ण प्रतिसाद मिल रहा है। ‘सांसद खेल महोत्सव’ के लिए पंजीकरण महोत्सव के समापन तक खुला रहेगा।

पीयूष गोयल ने इस पहल पर बोलते हुए कहा कि सांसद खेल महोत्सव 2025 केवल एक खेल आयोजन नहीं है, बल्कि यह उत्तर मुंबई को फिटनेस, एकता और गर्व की भावना से जोड़ने वाला जन आंदोलन है। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक सशक्त कदम है, जो खेल के माध्यम से भाईचारे, नेतृत्व और सामूहिकता की भावना को बढ़ाता है।

उन्होंने नागरिकों से उत्साहपूर्वक भागीदारी का आग्रह करते हुए कहा कि इस मंच के माध्यम से हमारा लक्ष्य है कि हर नागरिक, युवा, वरिष्ठ, या दिव्यांग, खेल के माध्यम से जुड़ें, उत्सव मनाएं, और भारत की फिटनेस यात्रा का गर्व महसूस करें।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   1 Nov 2025 8:17 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story