राजनीति: नवीन पटनायक की ‘सर्वाइकल अर्थराइटिस’ की सर्जरी सफल, डॉक्टरों की निगरानी में रहेंगे

नवीन पटनायक की ‘सर्वाइकल अर्थराइटिस’ की सर्जरी सफल, डॉक्टरों की निगरानी में रहेंगे
ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजू जनता दल (बीजद) के प्रमुख नवीन पटनायक की सर्वाइकल अर्थराइटिस की सर्जरी सफलतापूर्वक हो गई है। वे बेहतर इलाज के लिए मुंबई गए थे और उनका ऑपरेशन सफल रहा है।

मुंबई, 22 जून (आईएएनएस)। ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजू जनता दल (बीजद) के प्रमुख नवीन पटनायक की सर्वाइकल अर्थराइटिस की सर्जरी सफलतापूर्वक हो गई है। वे बेहतर इलाज के लिए मुंबई गए थे और उनका ऑपरेशन सफल रहा है।

दरअसल, नवीन पटनायक की सर्जरी मशहूर सर्जन डॉ. रमाकांत पांडा की देखरेख में की गई। अस्पताल के सूत्रों के अनुसार, नवीन पटनायक का ऑपरेशन सफल रहा और वे अगले दो दिनों तक डॉक्टरों की निगरानी में रहेंगे।

बीजू जनता दल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पूर्व सीएम की हेल्थ को लेकर जानकारी साझा की। उन्होंने लिखा, "भगवान जगन्नाथ के आशीर्वाद, ओडिशा की जनता के प्यार और प्रार्थनाओं तथा मेडिकल टीम की देखरेख में नवीन पटनायक की सर्जरी सफलतापूर्वक पूरी हो गई है। उनकी तबीयत में सुधार हो रहा है और वे जल्द ही स्वस्थ होकर ओडिशा लौट आएंगे।"

बीजद सांसद सस्मित पात्रा ने भी नवीन पटनायक के स्वास्थ्य को लेकर एक्स पर पोस्ट शेयर किया। उन्होंने लिखा, "हमारे प्रिय नेता और पार्टी प्रमुख नवीन पटनायक के शीघ्र और पूर्ण स्वस्थ होने के लिए मैं प्रार्थना करता हूं।"

नवीन पटनायक के स्वास्थ्य को लेकर ओडिशा समेत कई जगहों पर पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने भगवान से प्रार्थना भी की थी।

इससे पहले, पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने बताया था कि वह सर्वाइकल अर्थराइटिस के इलाज के लिए मुंबई रवाना होंगे।

बीजू जनता दल के अध्यक्ष ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "चिकित्सा विशेषज्ञों की सलाह के अनुसार, मैं इस महीने की 22 तारीख को मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में सर्वाइकल अर्थराइटिस के लिए सर्जरी करवाऊंगा। मेरे निजी चिकित्सक डॉ. रमाकांत पांडा मुंबई में इसका समन्वय कर रहे हैं। भगवान जगन्नाथ के आशीर्वाद और ओडिशा के मेरे भाइयों और बहनों की शुभकामनाओं के साथ, आप सभी की सेवा जारी रखने के लिए जल्द ही वापस लौटने की उम्मीद है।"

इसी के साथ ही, बीजू जनता दल (बीजद) के अध्यक्ष नवीन पटनायक ने स्वास्थ्य कारणों से अस्थायी रूप से सक्रिय राजनीतिक जिम्मेदारियों से ब्रेक लेने का ऐलान किया था।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   22 Jun 2025 8:39 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story