व्यापार: गोल्ड खरीदारों के लिए खुशखबरी, 2,375 रुपए प्रति 10 ग्राम घटी कीमत

गोल्ड खरीदारों के लिए खुशखबरी, 2,375 रुपए प्रति 10 ग्राम घटी कीमत
सोने के खरीदारों को लिए खुशखबरी है। गुरुवार को 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत में 2,300 रुपए से अधिक की कमी देखने को मिली है। इसके साथ ही चांदी के भाव में भी गिरावट दर्ज की गई है।

नई दिल्ली, 15 मई (आईएएनएस)। सोने के खरीदारों को लिए खुशखबरी है। गुरुवार को 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत में 2,300 रुपए से अधिक की कमी देखने को मिली है। इसके साथ ही चांदी के भाव में भी गिरावट दर्ज की गई है।

इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के मुताबिक, 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत 2,375 रुपए कम होकर 91,484 रुपए हो गई है, जो कि पहले 93,859 रुपए थी।

इसके साथ 22 कैरेट के सोने का दाम कम होकर 83,799 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है, जो कि पहले 85,975 रुपए पर था। वहीं, 18 कैरेट सोने की कीमत 70,394 रुपए से कम होकर 68,613 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है।

हाल में सोने की कीमत में बड़ी गिरावट देखी गई है। 22 अप्रैल को 24 कैरेट का 10 ग्राम सोने का भाव करीब 1 लाख रुपए पर पहुंच गया था।

सोने के साथ चांदी में भी गिरावट का ट्रेंड देखा गया है। एक किलो चांदी का भाव 2,297 रुपए कम होकर 94,103 रुपए प्रति किलो हो गया है, जो कि पहले 96,400 रुपए प्रति किलो पर था।

वायदा बाजार में भी सोने और चांदी में गिरावट का सिलसिला जारी है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर दोपहर तक सोने का 5 जून 2025 का कॉन्ट्रैक्ट एक प्रतिशत की गिरावट के साथ 91,325 रुपए और चांदी का 4 जुलाई 2025 का कॉन्ट्रैक्ट एक प्रतिशत की गिरावट के साथ 94,458 रुपए पर था।

जानकारों के मुताबिक, सोने की कीमतों में कमी आने की वजह अमेरिकी-चीन के बीच व्यापार को लेकर तनाव कम होना है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के दाम एक महीने के निचले स्तर पर पहुंच गए हैं। कॉमैक्स पर सोना 1.1 प्रतिशत की गिरावट के साथ 3,141.35 डॉलर प्रति औंस पर था। 22 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के दाम 3,500 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया था।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   15 May 2025 12:52 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story