राष्ट्रीय: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 79वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र को करेंगी संबोधित

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 79वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र को करेंगी संबोधित
पूरे देश में 15 अगस्त को 79वां स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर 14 अगस्त को भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राष्ट्र को संबोधित करेंगी।

नई दिल्ली, 13 अगस्त (आईएएनएस)। पूरे देश में 15 अगस्त को 79वां स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर 14 अगस्त को भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राष्ट्र को संबोधित करेंगी।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का संबोधन गुरुवार की शाम 7 बजे आकाशवाणी के संपूर्ण राष्ट्रीय नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा और दूरदर्शन के सभी चैनलों पर हिंदी और उसके बाद अंग्रेजी संस्करण प्रसारित किया जाएगा। दूरदर्शन पर हिंदी और अंग्रेजी में संबोधन के प्रसारण के बाद दूरदर्शन के क्षेत्रीय चैनलों द्वारा क्षेत्रीय भाषाओं में भी इसका प्रसारण किया जाएगा। आकाशवाणी अपने संबंधित क्षेत्रीय नेटवर्क पर रात के 9:30 बजे क्षेत्रीय भाषाओं में इसका प्रसारण करेगा।

इसके एक दिन बाद 15 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 79वें स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली के लालकिले की प्राचीर से लगातार 12वीं बार राष्ट्र को संबोधित करेंगे।

इससे पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने 76वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर 25 जनवरी को राष्ट्र को संबोधित किया था। उन्होंने कहा था कि आज से 75 वर्ष पहले 26 जनवरी के दिन ही भारत का संविधान लागू हुआ था। उन्होंने आगे कहा था कि हम इस साल भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती मना रहे हैं, जो अग्रणी स्वाधीनता सेनानियों में शामिल हैं। राष्ट्रीय इतिहास के संदर्भ में अब उनकी भूमिका को समुचित महत्व दिया जा रहा है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   13 Aug 2025 7:31 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story