राष्ट्रीय: बिहार में सरकार युवाओं और बेरोजगारों के लिए निरंतर काम कर रही है राज्यपाल

बिहार में सरकार युवाओं और बेरोजगारों के लिए निरंतर काम कर रही है  राज्यपाल
बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने सोमवार को कहा कि बिहार में सरकार युवाओं और बेरोजगारों के लिए निरंतर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार न्याय के साथ विकास का काम कर रही है।

पटना, 12 फरवरी (आईएएनएस)। बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने सोमवार को कहा कि बिहार में सरकार युवाओं और बेरोजगारों के लिए निरंतर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार न्याय के साथ विकास का काम कर रही है।

आर्लेकर बिहार विधानमंडल के बजट सत्र की शुरुआत के मौके पर दोनो सदनों के सदस्यों को संयुक्त रूप से संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता सुशासन की सरकार और कानून व्यवस्था स्थापित करने की है।

उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था को दुरुस्त बनाने और मामले की जांच की गति तेज करने के लिए पुलिस की बहाली और आधारभूत संरचनाओ का विकास किया जा रहा है। 2005 में पुलिसकर्मियों की संख्या काफी कम थी, इसके बाद कई पदों को सृजित किया गया बल्कि बहाली भी प्रारंभ की गई। 2005 के बाद 297 थाने बनाए गए।

राज्यपाल के संबोधन के दौरान विपक्षी सदस्य बीच -बीच में नारे भी लगाते रहे। नारों के बीच भी राज्यपाल ने अपना संबोधन जारी रखा।

राज्यपाल ने कहा कि 2005 से अब तक 5.35 लाख लोगों को सरकारी नौकरी दी गई। पिछले दिनों 3.63 लाख लोगों को नौकरी दी गई जिसमे सबसे अधिक शिक्षकों की बहाली की गई।

उन्होंने कहा कि अभी भी 1.27 लाख नियुक्ति प्रक्रियाधीन है।

राज्यपाल ने जातीय जनगणना कराए जाने की चर्चा करते हुए कहा कि जातीय जनगणना के बाद आरक्षण की सीमा भी बढ़ाई गई है।

जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न दिए जाने के लिए भी केंद्र सरकार की तारीफ की गई।

राज्यपाल ने अपने अभिभाषण के दौरान कहा कि राज्य में सुचारु यातायात के लिए 36 बाइपास के निर्माण होने हैं। चौथे कृषि रोड मैप पर काम हो रहा है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   12 Feb 2024 9:20 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story