राष्ट्रीय: आप को बड़ा झटका- चंडीगढ़ के तीन आप पार्षदों ने थामा भाजपा का दामन

आप को बड़ा झटका- चंडीगढ़ के तीन आप पार्षदों ने थामा भाजपा का दामन
आम आदमी पार्टी को चंडीगढ़ में बड़ा राजनीतिक झटका लगा है। चंडीगढ़ के तीन आप पार्षदों ने रविवार को भाजपा का दामन थाम लिया।

नई दिल्ली, 19 फरवरी (आईएएनएस)। आम आदमी पार्टी को चंडीगढ़ में बड़ा राजनीतिक झटका लगा है। चंडीगढ़ के तीन आप पार्षदों ने रविवार को भाजपा का दामन थाम लिया।

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने आम आदमी पार्टी के इन पार्षदों के भाजपा में शामिल होने की तस्वीरों को शेयर करते हुए एक्स पर पोस्ट कर कहा, " प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में जनकल्याणकारी नीतियों से प्रभावित होकर चंडीगढ़ से आम आदमी पार्टी की पार्षद पूनम देवी, नेहा और गुरचरण काला जी आज दिल्ली में भाजपा में शामिल हुए।"

तावड़े ने आगे कहा, "आप ने उनके साथ धोखा किया है, लेकिन भाजपा उन्हें बिना किसी झूठे वादे के उनकी क्षमता के अनुसार न्याय देगी। भाजपा परिवार में आप सभी का स्वागत है। हम साथ मिलकर चंडीगढ़ के नागरिकों की बेहतरी के लिए काम करेंगे।"

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   19 Feb 2024 9:10 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story