अपराध: पश्चिमी सिंहभूम में नक्सलियों ने मुखबिरी के शक में की ग्रामीण की हत्या

पश्चिमी सिंहभूम में नक्सलियों ने मुखबिरी के शक में की ग्रामीण की हत्या
झारखंड के पश्चिम सिंहभूम (चाईबासा) जिले में नक्सलियों ने पुलिस की मुखबिरी करने के शक में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। मारे गए शख्स का नाम जितेन लागुरी है। वह टोंटो प्रखंड के बांदाबेड़ा गांव का रहने वाला था। वह ग्रामीण इलाकों में घूम-घूमकर लोगों का इलाज करता था। वारदात शुक्रवार रात की है।

रांची, 24 फरवरी (आईएएनएस)। झारखंड के पश्चिम सिंहभूम (चाईबासा) जिले में नक्सलियों ने पुलिस की मुखबिरी करने के शक में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। मारे गए शख्स का नाम जितेन लागुरी है। वह टोंटो प्रखंड के बांदाबेड़ा गांव का रहने वाला था। वह ग्रामीण इलाकों में घूम-घूमकर लोगों का इलाज करता था। वारदात शुक्रवार रात की है।

नक्सलियों ने दरवाजे पर दस्तक देकर उसे घर के बाहर बुलाया और इसके बाद उसे गोली मार दी। फायरिंग की आवाज से ग्रामीण इस कदर खौफ में आ गये कि रात में कोई उसके घर के पास नहीं पहुंचा। शनिवार सुबह वह घर के बाहर मृत पाया गया। ग्रामीणों ने पुलिस को इसकी सूचना दी गयी। शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। नक्सलियों की गोली का एक खोखा उसके घर की दीवार में धंसा है।

गौरतलब है कि अगस्त से अब तक नक्सलियों ने पश्चिमी सिंहभूम में पुलिस की मुखबिरी करने के आरोप में नौ लोगों की हत्या की है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   24 Feb 2024 8:15 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story