राष्ट्रीय: राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा शनिवार को आएगी मध्य प्रदेश

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा शनिवार को आएगी मध्य प्रदेश
अखिल भारतीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांघी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा मध्य प्रदेश आ रही है। यह यात्रा शनिवार दोपहर धौलपुर (राजस्थान) सीमा से मुरैना में प्रवेश करेगी।

भोपाल, 1 मार्च (आईएएनएस)। अखिल भारतीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांघी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा मध्य प्रदेश आ रही है। यह यात्रा शनिवार दोपहर धौलपुर (राजस्थान) सीमा से मुरैना में प्रवेश करेगी।

प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष के.के. मिश्रा ने शुक्रवार को बताया कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा शनिवार दो मार्च को दोपहर डेढ़ बजे मुरैना में प्रवेश करेगी।

कांग्रेस सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष योगेश यादव के नेतृत्व और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी सहित पार्टी के अन्य नेताओं और पार्टी पदाधिकारियों की उपस्थिति में पार्टी ध्वज को सलामी दी जाएगी।

मिश्रा ने बताया कि इसी दिन दोपहर ढ़ाई बजे मुरैना में अंडर ब्रिज के पास रोड शो होगा, शाम पांच बजे ग्वालियर शहर में चार शहर का नाका से जीरा चौक तक रोड शो होगा। रात्रि विश्राम ग्वालियर में है।

यह यात्रा छह मार्च तक राज्य के विभिन्न हिस्सों से होकर गुजरेगी।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   1 March 2024 9:42 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story