राष्ट्रीय: सपा के बागी विधायक अभय सिंह ने रामलला के दरबार में लगाई हाजिरी, हुए भावुक

सपा के बागी विधायक अभय सिंह ने रामलला के दरबार में लगाई हाजिरी, हुए भावुक
समाजवादी पार्टी (सपा) के बागी विधायक विधायक अभय सिंह ने शनिवार को रामलला के दर्शन किए। दर्शन के दौरान वो भावुक हो गए और फफक कर रो पड़े।

अयोध्या, 2 मार्च (आईएएनएस)। समाजवादी पार्टी (सपा) के बागी विधायक विधायक अभय सिंह ने शनिवार को रामलला के दर्शन किए। दर्शन के दौरान वो भावुक हो गए और फफक कर रो पड़े।

अयोध्या के गोसाईंगंज से विधायक अभय सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि हमलोग रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में 22 जनवरी को शामिल होना चाहते थे, लेकिन हमें निमंत्रण नहीं मिला। इसलिए विधानसभा अध्यक्ष से राम मंदिर के उद्घाटन कार्यक्रम में ले जाने का अनुरोध किया। विधानसभा अध्यक्ष ने सदन में सभी सदस्यों को निमंत्रण दिया। उसमें हमारे सिवा सभी पार्टियों के विधायक राम मंदिर उद्घाटन कार्यक्रम में अयोध्या गए, हमें जाने नहीं दिया गया। दर्शन करने से रोके जाने पर हमें तकलीफ हुई।

बीते दिनों भी अभय ने इस पर खुलकर विरोध दर्ज कराया था।

ज्ञात हो कि राज्यसभा चुनाव के दौरान अभय पर भाजपा उम्मीदवार के समर्थन में क्रॉस वोटिंग करने का आरोप है। विधायक अभय सिंह ने कहा था कि जब यूपी के सभी विधायक रामलला के दर्शन करने आ रहे थे तो सपा के विधायकों को आने से रोका गया था।

हालांकि, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इससे इनकार किया और कहा कि किसी को भी अयोध्या जाने से नहीं रोका गया था।

गौरतलब हो कि इससे पहले रायबरेली के ऊंचाहार से सपा के विद्रोही विधायक मनोज पांडेय ने गुरुवार को सपरिवार रामलला के दर्शन क‍िए। उन्होंने रामलला को साष्टांग दंडवत किया।

मुख्य सचेतक के पद से त्यागपत्र देने के प्रश्न पर उन्होंने कहा कि ‘रामलला के लिए बड़ा से बड़ा पद त्याग सकता हूं।’

उन्होंने इशारों-इशारों में सपा मुखिया अखिलेश यादव को भी उत्तर दिया। कहा, ‘जहां एक नहीं, दर्जनों रामद्रोही हों और नित्य भगवान राम व रामचरितमानस पर अपमानजनक टिप्पणी करते हों, वहां के मुखिया का इस पर चुप रहना दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   2 March 2024 10:29 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story