राजनीति: बिहार में कांग्रेस विधायक ने प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ खोला मोर्चा

बिहार में कांग्रेस विधायक ने प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ खोला मोर्चा
लोकसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दल अपनी-अपनी तैयारी में जुटे हैं, वहीं बिहार प्रदेश कांग्रेस के अंदर ही घमासान मचा हुआ है। हाल ही में कांग्रेस के दो विधायक भाजपा के साथ चले गए हैं। अब, महिला विधायक प्रतिमा दास ने अपने ही प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

पटना, 9 मार्च (आईएएनएस)। लोकसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दल अपनी-अपनी तैयारी में जुटे हैं, वहीं बिहार प्रदेश कांग्रेस के अंदर ही घमासान मचा हुआ है। हाल ही में कांग्रेस के दो विधायक भाजपा के साथ चले गए हैं। अब, महिला विधायक प्रतिमा दास ने अपने ही प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

राजपाकर की विधायक प्रतिमा दास ने शनिवार को पत्रकारों से चर्चा करते हुए विधान परिषद की रिक्त हुई 11 सीटों पर होने वाले चुनाव में महागठबंधन में कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिलने पर भड़क गई। उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस के चार विधायक होते थे तब भी कांग्रेस के लोग एमएलसी बनते थे, आज तो 17 विधायक हैं।

उन्होंने अपने अध्यक्ष पर आरोप लगाया कि वह केंद्रीय नेतृत्व को भी अंधेरे में रखते हैं। बिहार के प्रदेश अध्यक्ष अधिकांश समय दिल्ली में ही रहते हैं। ऐसी स्थिति में उनसे आम कार्यकर्ता कैसे मिल सकता है। वह विधायक तक का फोन नहीं उठाते हैं। उन्होंने किसी अन्य व्यक्ति को प्रदेश अध्यक्ष बनाने की मांग कर दी है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   9 March 2024 3:10 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story