अंतरराष्ट्रीय: चीन और अफ़्रीका के बीच विश्वास एक मूल्यवान संपत्ति है कार्लोस लोपेज

चीन और अफ़्रीका के बीच विश्वास एक मूल्यवान संपत्ति है  कार्लोस लोपेज
दक्षिण अफ्रीका के केपटाउन विश्वविद्यालय में प्रोफेसर कार्लोस लोपेज ने चीनी अख़बार "चाइना डेली" में एक लेख लिखा, जिसमें बताया गया कि चीन और अफ्रीकी देशों के बीच विश्वास एक मूल्यवान संपत्ति है, और दोनों पक्षों के बीच सहयोग की मजबूती और साझा लाभ के क्षेत्रों में असीमित संभावनाएं मौजूद हैं।

बीजिंग, 12 मार्च (आईएएनएस)। दक्षिण अफ्रीका के केपटाउन विश्वविद्यालय में प्रोफेसर कार्लोस लोपेज ने चीनी अख़बार "चाइना डेली" में एक लेख लिखा, जिसमें बताया गया कि चीन और अफ्रीकी देशों के बीच विश्वास एक मूल्यवान संपत्ति है, और दोनों पक्षों के बीच सहयोग की मजबूती और साझा लाभ के क्षेत्रों में असीमित संभावनाएं मौजूद हैं।

कार्लोस लोपेज के विचार में चीन और अफ्रीका को दीर्घकालिक हितों को देखते हुए हाथ मिलाकर साझा समृद्धि की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि चीन में अभी-अभी संपन्न दो सत्र दोनों पक्षों के लिए संबंधों को मजबूत करने का अच्छा अवसर है।

कार्लोस लोपेज ने कहा कि लंबे समय से चीन-अफ्रीका सहयोग ने अफ्रीका के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। एक तरफ़, चीन अफ्रीका के लिए वित्तपोषण चैनल और तकनीकी सहायता प्रदान कर सकता है।

दूसरी तरफ़, चीन ने अफ्रीका में स्थानीय आर्थिक विकास के लिए मजबूत समर्थन दिया है और अफ्रीका को सतत विकास के मार्ग पर चलने में मदद की है, जिससे आर्थिक विकास में अफ्रीकी देशों के सामने मौजूद कमोडिटी निर्यात पर अत्यधिक निर्भरता वाले जोखिमों को कम किया गया।

इसके अलावा, अपने लेख में कार्लोस लोपेज ने यह भी कहा कि अनिश्चितता के इस दौर में, चीन और अफ्रीका को दीर्घकालिक हितों पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए और दोनों पक्षों के बीच एक मूल्यवान संपत्ति, यानी कि कड़ी मेहनत से प्राप्त विश्वास की संयुक्त रूप से रक्षा करनी चाहिए।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   12 March 2024 10:43 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story