राजनीति: भाजपा में शामिल हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव अजय कपूर

भाजपा में शामिल हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव अजय कपूर
उत्तर प्रदेश में राजनीतिक जमीन तलाश रही कांग्रेस को भाजपा ने बुधवार को एक बड़ा झटका दिया। उत्तर प्रदेश में तीन बार विधायक का चुनाव जीतने वाले पूर्व कांग्रेस विधायक और वर्तमान में पार्टी के राष्ट्रीय सचिव अजय कपूर ने बुधवार को भाजपा का दामन थाम लिया।

नई दिल्ली, 13 मार्च (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में राजनीतिक जमीन तलाश रही कांग्रेस को भाजपा ने बुधवार को एक बड़ा झटका दिया। उत्तर प्रदेश में तीन बार विधायक का चुनाव जीतने वाले पूर्व कांग्रेस विधायक और वर्तमान में पार्टी के राष्ट्रीय सचिव अजय कपूर ने बुधवार को भाजपा का दामन थाम लिया।

भाजपा राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े, भाजपा राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी और अन्य कई नेताओं की मौजूदगी में बुधवार को दिल्ली के भाजपा राष्ट्रीय मुख्यालय में कांग्रेस नेता अजय कपूर ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

भाजपा राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने अजय कपूर का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि ये बिहार कांग्रेस के सह प्रभारी हैं और वे बिहार भाजपा के प्रभारी हैं तो उनके आने से पार्टी को निश्चित तौर पर बिहार में भी फायदा मिलेगा।

वहीं, अनिल बलूनी ने अजय कपूर का पार्टी में स्वागत करते हुए बताया है कि वह उत्तर प्रदेश में तीन बार विधायक रह चुके हैं और वर्तमान में कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव का पदभार संभाल रहे थे।

भाजपा में शामिल होने के बाद अजय कपूर ने कहा कि उन्होंने 37 वर्ष तक ईमानदारी से कांग्रेस में काम किया है। लेकिन, अब उन्हें लगता है कि देश के हर व्यक्ति को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के साथ जुड़ना चाहिए।

राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' को लेकर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए विनोद तावड़े ने कहा कि पश्चिम बंगाल, बिहार, उत्तर प्रदेश के बाद अब महाराष्ट्र में इस यात्रा के जाने के साथ जिस तरह से कांग्रेस नेता पार्टी छोड़ रहे हैं, उससे यह लग रहा है कि राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' अब 'कांग्रेस छोड़ो यात्रा' बनती जा रही है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   13 March 2024 8:30 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story