राजनीति: बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी का मूली उखाड़ते वीडियो वायरल, तेजस्वी ने 'मां' लिखकर किया री पोस्ट

बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी का मूली उखाड़ते वीडियो वायरल, तेजस्वी ने मां लिखकर किया री पोस्ट
बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी का एक दिलचस्प वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वह मूली उखाड़ती नजर आ रही हैं। इस वीडियो को पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने भी 'मां 'लिखकर पोस्ट किया है।

पटना, 14 मार्च (आईएएनएस)। बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी का एक दिलचस्प वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वह मूली उखाड़ती नजर आ रही हैं। इस वीडियो को पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने भी 'मां 'लिखकर पोस्ट किया है।

पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने गुरुवार को एक्स पर एक वीडियो पोस्ट किया। इसमें वह खेत में जाते व मूली उखाड़ते देखी जा सकती हैं। मूली उखाड़कर वह अपने सहायकों को इसे गाय को खिलाने के लिए कहती हैं।

इस वीडियो को पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा, "जड़ों से जुड़ाव ही जीवन की सच्चाई और गहराई से वास्तविक परिचय कराता है। जड़ों से जुड़े़ रहना बंधन नहीं, असल जिंदगी है, मुक्ति व युक्ति है। जड़ से जुड़े1 पेड़ हमेशा पल्लवित, पुष्पित, छायादार, फलदार व गुलजार तथा जड़ से जुड़े इंसान जानकार, जानदार, शानदार, दिलदार, हकदार और वजनदार होते है।"

माना जा रहा है कि इस पोस्ट के जरिए उन्होंने बिना किसी के नाम लिए राज्य सरकार को नसीहत दी है। इस वीडियो को बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने भी शेयर किया है। उन्होंने 'मां' लिखकर इस वीडियो को शेयर किया है।

उल्लेखनीय है कि दो दिन पहले तेजस्वी ने गोशाला में जाने का वीडियो पोस्ट किया था।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   14 March 2024 5:19 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story