किताबें: सीएम धामी ने सपरिवार मनाया उत्तराखंड का लोकपर्व फूलदेई, दी शुभकामनाएं

सीएम धामी ने सपरिवार मनाया उत्तराखंड का लोकपर्व फूलदेई, दी शुभकामनाएं
उत्तराखंड को देवभूमि भी कहा जाता है। यहां गुरुवार को लोकपर्व फूलदेई धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस पर्व में बच्चे दूसरों के घरों की दहलीज पर फूल और चावल रखते हैं और फिर पारंपरिक गीत गाते हैं। इसके बाद बड़े और बुजुर्ग बच्चों को आशीर्वाद देते हैं।

देहरादून, 14 मार्च (आईएएनएस)। उत्तराखंड को देवभूमि भी कहा जाता है। यहां गुरुवार को लोकपर्व फूलदेई धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस पर्व में बच्चे दूसरों के घरों की दहलीज पर फूल और चावल रखते हैं और फिर पारंपरिक गीत गाते हैं। इसके बाद बड़े और बुजुर्ग बच्चों को आशीर्वाद देते हैं।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी गुरुवार को अपने आवास पर इस लोकपर्व को मनाया और प्रदेवासियों को फूलदेई की शुभकामनाएं दी।

सीएम धामी ने यह त्योहार पूरे परिवार के साथ धूमधाम से मनाया।

मुख्यमंत्री आवास पर रंग बिरंगे परिधानों में सजे बच्चों ने देहरी में फूल व चावल बिखेरकर पारंपरिक गीत 'फूल देई छमा देई, जतुक देला, उतुक सई, फूल देई छमा देई, देड़ी द्वार भरी भकार' गाते हुए त्योहार की शुरुआत की।

मुख्यमंत्री ने सभी बच्चों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

प्रदेशवासियों को फूलदेई त्योहार की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं देते हुए सीएम धामी ने देश व प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि लोकपर्वों का हमारे जीवन में विशेष महत्व है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   14 March 2024 7:11 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story