राजनीति: मध्य प्रदेश में कांग्रेस को झटका, कई नेताओं ने भाजपा का दामन थामा

मध्य प्रदेश में कांग्रेस को झटका, कई नेताओं ने भाजपा का दामन थामा
मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव से पहले दल-बदल का सिलसिला तेज होता जा रहा है। कांग्रेस के नेता पार्टी छोड़कर भाजपा का दामन थाम रहे हैं।

भोपाल, 14 मार्च (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव से पहले दल-बदल का सिलसिला तेज होता जा रहा है। कांग्रेस के नेता पार्टी छोड़कर भाजपा का दामन थाम रहे हैं।

जबलपुर और इंदौर के कई नेताओं ने गुरुवार को राजधानी भोपाल में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा के प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा और मंत्री राकेश सिंह की मौजूदगी में कांग्रेस नेताओं ने सदस्यता ग्रहण की।

जबलपुर के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष भारत सिंह यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष कामता प्रसाद पटेल सहित 20 से अधिक नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

इंदौर के जैन समाज के युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष महावीर जैन, इंदौर के कांग्रेस सचिव आशीष हिन्दूजा, कांग्रेस के वन पर्यावरण प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष अभिषेक शर्मा, महामंत्री गगन सांखला, कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन ने भाजपा की विचारधारा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास कार्यों से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   14 March 2024 12:01 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story