लोकसभा चुनाव 2024: बसपा को उत्तर प्रदेश में लगा बड़ा झटका, भाजपा में शामिल हुईं सांसद संगीता आजाद

बसपा को उत्तर प्रदेश में लगा बड़ा झटका, भाजपा में शामिल हुईं सांसद संगीता आजाद
लोकसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश में मायावती की बहुजन समाज पार्टी (बसपा) को बड़ा राजनीतिक झटका लगा है। उत्तर प्रदेश के लालगंज संसदीय क्षेत्र से बसपा की लोकसभा सांसद संगीता आजाद, उनके पति और बसपा से विधायक रह चुके अरिमर्दन आजाद ने सोमवार को भाजपा का दामन थाम लिया।

नई दिल्ली, 18 मार्च (आईएएनएस)। लोकसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश में मायावती की बहुजन समाज पार्टी (बसपा) को बड़ा राजनीतिक झटका लगा है। उत्तर प्रदेश के लालगंज संसदीय क्षेत्र से बसपा की लोकसभा सांसद संगीता आजाद, उनके पति और बसपा से विधायक रह चुके अरिमर्दन आजाद ने सोमवार को भाजपा का दामन थाम लिया।

संगीता आजाद के ससुर स्वर्गीय गांधी आजाद बसपा के संस्थापक सदस्य रहे हैं और बसपा के राष्ट्रीय महासचिव भी रह चुके हैं। प्रसिद्ध महिला अधिवक्ता सीमा कुशवाहा ने भी इन दोनों नेताओं के साथ सोमवार को भाजपा का दामन थाम लिया।

भाजपा राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े, उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और अन्य नेताओं की मौजूदगी में बसपा की लोकसभा सांसद संगीता आजाद, उनके पति अरिमर्दन आजाद और प्रसिद्ध महिला अधिवक्ता सीमा कुशवाहा ने पार्टी राष्ट्रीय मुख्यालय में भाजपा का दामन थाम लिया।

भाजपा राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े, ब्रजेश पाठक और भूपेंद्र चौधरी ने बसपा सांसद संगीता आजाद सहित इन नेताओं का पार्टी में स्वागत करते हुए दावा किया कि सब लोग मिलकर 400 पार का संकल्प हासिल करेंगे।

वहीं, भाजपा में शामिल होने के बाद संगीता आजाद ने कहा कि आज उनके राजनीतिक जीवन का नया अध्याय शुरू हुआ है। बाबा साहेब अंबेडकर की विरासत और धरोहर को संजोने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो काम किया है और जिस तरह से लोगों के कल्याण के लिए उन्होंने काम किया है, उससे प्रभावित होकर वह भाजपा में शामिल हुई हैं और 400 पार का लक्ष्य हासिल करने के लिए वह पूरी मेहनत करेंगी।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   18 March 2024 11:31 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story