राष्ट्रीय: आप नेताओं को पार्टी मुख्यालय पहुंचने का निर्देश, भाजपा कार्यालय पर करेंगे प्रदर्शन

आप नेताओं को पार्टी मुख्यालय पहुंचने का निर्देश, भाजपा कार्यालय पर करेंगे प्रदर्शन
आम आदमी पार्टी ने अपने बड़े नेताओं को शुक्रवार सुबह पार्टी मुख्यालय पहुंचने का निर्देश दिया है। यह फैसला गुरुवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद लिया गया। सीएम की गिरफ्तारी के तुरंत बाद आम आदमी पार्टी ने अपने सभी वरिष्ठ नेताओं की आपात बैठक बुलाई।

नई दिल्ली, 22 मार्च (आईएएनएस)। आम आदमी पार्टी ने अपने बड़े नेताओं को शुक्रवार सुबह पार्टी मुख्यालय पहुंचने का निर्देश दिया है। यह फैसला गुरुवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद लिया गया। सीएम की गिरफ्तारी के तुरंत बाद आम आदमी पार्टी ने अपने सभी वरिष्ठ नेताओं की आपात बैठक बुलाई।

इस बीच कांग्रेस नेता भी अपना समर्थन जताने के लिए केजरीवाल के आवास पर पहुंचे। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष समेत कई कांग्रेस नेता यहां मौजूद रहे।

आम आदमी पार्टी के दिल्ली संयोजक व दिल्ली सरकार में मंत्री गोपाल राय के मुताबिक, उनकी पार्टी के नेताओं की बैठक में फैसला लिया गया है कि आम आदमी पार्टी के विधायक व कार्यकर्ता शुक्रवार को भाजपा मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन करेंगे।

राय ने बताया कि आम आदमी पार्टी के सभी नेता व कार्यकर्ता शुक्रवार को सुबह 10 बजे पार्टी मुख्यालय में एकत्र होंगे। इसके बाद पार्टी कार्यकर्ता भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन करने दीनदयाल उपाध्‍याय मार्ग स्थित भाजपा मुख्यालय पहुंचेंगे।

गोपाल राय ने अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को चुनाव से जोड़ते हुए कहा कि उनके व कांग्रेस के बीच हुए गठबंधन के कारण यह गिरफ्तारी की गई है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता इस गिरफ्तारी के विरोध में देशभर में भाजपा कार्यालयों पर धरना-प्रदर्शन करेंगे।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   21 March 2024 7:09 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story