लोकसभा चुनाव 2024: झारखंड की गिरिडीह सीट से एनडीए ने फिर आजसू के चंद्रप्रकाश चौधरी को उतारा

झारखंड की गिरिडीह सीट से एनडीए ने फिर आजसू के चंद्रप्रकाश चौधरी को उतारा
झारखंड की गिरिडीह संसदीय सीट से एनडीए ने एक बार फिर आजसू पार्टी के चंद्रप्रकाश चौधरी को मैदान में उतारा है। आजसू संसदीय बोर्ड की बैठक में शुक्रवार को विचार-विमर्श के बाद उनके नाम का ऐलान किया गया।

रांची, 29 मार्च (आईएएनएस)। झारखंड की गिरिडीह संसदीय सीट से एनडीए ने एक बार फिर आजसू पार्टी के चंद्रप्रकाश चौधरी को मैदान में उतारा है। आजसू संसदीय बोर्ड की बैठक में शुक्रवार को विचार-विमर्श के बाद उनके नाम का ऐलान किया गया।

भाजपा ने गुरुवार को ही आधिकारिक तौर पर यह घोषणा कर दी थी कि झारखंड में वह 13 और उसकी सहयोगी पार्टी आजसू एक सीट पर चुनाव लड़ेगी।

इससे पहले 2019 के चुनाव में चंद्रप्रकाश चौधरी ने गिरिडीह में चुनाव जीता था। संसदीय बोर्ड की बैठक के बाद आजसू के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो ने कहा कि चंद्र प्रकाश चौधरी ने जनता की सेवा के साथ गिरिडीह संसदीय क्षेत्र का विकास किया है। विकास का एजेंडा लेकर हम फिर जनता के बीच जाएंगे और निःसंदेह जनता फिर एक बार हमें मौका देगी।

उन्होंने कहा कि झारखंड में एनडीए सभी 14 सीटों पर जीत दर्ज करने के लक्ष्य को हासिल करेगा। एनडीए गठबंधन का उद्देश्य राष्ट्र एवं राज्य के व्यापक हित में काम करना है।

गुरुवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी और राज्यसभा के सांसद दीपक प्रकाश ने आजसू पार्टी के अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो के साथ चुनावी रणनीति पर चर्चा की थी।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   29 March 2024 3:37 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story