लोकसभा चुनाव 2024: भाजपा में देश के सभी अपराधी, सरकार बदलने पर होंगे दंडित सुधाकर सिंह

भाजपा में देश के सभी अपराधी, सरकार बदलने पर होंगे दंडित  सुधाकर सिंह
अपने बयानों से सुर्खियों में रहने वाले बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सुधाकर सिंह ने भाजपा को निशाने पर लिया है। जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान उन्होंने कहा कि जितने भी अपराधी हैं, वह सब भाजपा में हैं।

कैमूर, 5 मई (आईएएनएस)। अपने बयानों से सुर्खियों में रहने वाले बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सुधाकर सिंह ने भाजपा को निशाने पर लिया है। जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान उन्होंने कहा कि जितने भी अपराधी हैं, वह सब भाजपा में हैं।

उन्होंने कहा कि अपराधियों का सबसे बड़ा सरगना इस देश में कौन है, यह सभी जानते हैं। देश में जितने भी अपराधी हैं, वह सब भाजपा में हैं। वह सभी दंडित होंगे, जब सरकार बदलेगी।

उन्होंने कहा कि देश में जितने भी अपराधी हैं, वह सभी भाजपा रूपी गंगा में स्नान करके शामिल हो गए हैं। वह दिखावा कर रहे हैं कि हम शुद्ध हो गए हैं, लेकिन, वह शुद्ध नहीं हैं। वह सभी दंडित होंगे, जब सरकार बदलेगी।

बता दें कि सुधाकर सिंह बक्सर लोकसभा सीट से राजद के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। बिहार की महागठबंधन सरकार में वह कृषि मंत्री थे, उस दौरान कई बार उन्होंने अपनी ही सरकार पर सवाल उठाए थे।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   5 May 2024 4:01 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story