लोकसभा चुनाव 2024: लोकसभा चुनाव के चार चरणों में भाजपा चारों खाने चित हो गई अखिलेश यादव

लोकसभा चुनाव के चार चरणों में भाजपा चारों खाने चित हो गई  अखिलेश यादव
समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार को बांदा में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि चार चरणों के वोट पड़े हैं, उसमें भाजपा चारों खाने चित हो गई है। आपने देखा होगा, अब तो आंसुओं की नदी बहने लगी है, इस बार आंसुओं का पानी खतरे के ऊपर बह रहा है।

बांदा, 16 मई (आईएएनएस)। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार को बांदा में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि चार चरणों के वोट पड़े हैं, उसमें भाजपा चारों खाने चित हो गई है। आपने देखा होगा, अब तो आंसुओं की नदी बहने लगी है, इस बार आंसुओं का पानी खतरे के ऊपर बह रहा है।

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने युवाओं को धोखा देने का काम किया है। कोरोना काल में इन्होंने जो वैक्सीन लगवाई, आज वो लोगों की जान ले रही है। कंपनी कह रही है कि हम वैक्सीन वापस लेंगे। शरीर में जो वैक्सीन चली गई, उसे कैसे वापस लिया जा सकता है?

सपा प्रमुख ने आगे कहा कि पेपर लीक नहीं हुए, सरकार ने पेपर लीक कराए हैं, क्योंकि, नौजवानों को नौकरी देनी ना पड़ा जाए, यह सरकार जानती है, अगर सरकारी नौकरी देंगे तो आरक्षण देना पड़ेगा, पीडीए के परिवार के नौजवानों को उनका हक देना पड़ेगा।

उन्होंने कहा कि आज नौजवानों के सामने कोई नौकरी का रास्ता नहीं बचा और जब कभी नौकरी की परीक्षा हुई तो पेपर लीक हो गया। इस सरकार में 10 से ज्यादा परीक्षाएं रद्द हुई। भाजपा ने वादा किया था किसानों की आय दोगुनी करेंगे, किसी किसान की आय बढ़ी? इन्होंने केवल महंगाई बढ़ाई और खाद की बोरी से 10 किलो की चोरी की। बड़े-बड़े उद्योगपति बैंकों का पैसा लेकर भाग गए थे, वैसे ही नैनो यूरिया बनाने वाले भाग गए हैं।

उन्होंने कहा कि इस बार जो देश का चुनाव होने जा रहा है, ये हमारे आपके भविष्य का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं, जो संविधान को बचाना चाहते हैं और दूसरी तरफ वो लोग हैं, जो संविधान बदलना चाहते हैं। बुंदेलखंड के लोगों ने मन बना लिया है और इस बार ऐसा संदेश जाना वाला है बुंदेलखंड से कि एक भी सीट जनता भाजपा को जीतने नहीं देगी। बुंदेलखंड की जनता भारतीय जनता पार्टी के अहंकार को खंड-खंड करेगी।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   16 May 2024 9:59 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story