राजनीति: आरजी कॉलेज में तोड़फोड़ के बाद फोर्डा ने किया दोबारा हड़ताल का ऐलान

आरजी कॉलेज में तोड़फोड़ के बाद फोर्डा ने किया दोबारा हड़ताल का ऐलान
कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में एक महिला ट्रेनी डॉक्टर के साथ बलात्कार-हत्या मामले में डॉक्टरों का आक्रोश अभी शांत भी नहीं हुआ था कि बुधवार रात 40 से ज्यादा लोगों ने वहां घुसकर तोड़फोड़ की। इसके बाद फेडरेशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (फोर्डा) ने गुरुवार को देश भर में तत्काल प्रभाव से दोबारा हड़ताल शुरू करने की घोषणा की।

नई दिल्ली, 15 अगस्त (आईएएनएस)। कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में एक महिला ट्रेनी डॉक्टर के साथ बलात्कार-हत्या मामले में डॉक्टरों का आक्रोश अभी शांत भी नहीं हुआ था कि बुधवार रात 40 से ज्यादा लोगों ने वहां घुसकर तोड़फोड़ की। इसके बाद फेडरेशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (फोर्डा) ने गुरुवार को देश भर में तत्काल प्रभाव से दोबारा हड़ताल शुरू करने की घोषणा की।

फोर्डा ने सोशल मीडिया पर हड़ताल फिर शुरू करने की जानकारी दी। एक्स पर फोर्डा के हैंडल से एक पोस्ट शेयर किया गया है। इसमें कहा गया है कि आरजी कर मेडिकल कॉलेज में हाल ही में हुई दुखद घटना और सरकार द्वारा समय पर वादे पूरे करने में विफल रहने के बाद फोर्डा ने हड़ताल जारी रखने का फैसला किया है।

बयान में कहा गया है, "9 अगस्त को कोलकाता में हुई दुखद घटना के बाद फोर्डा ने न्याय की हमारी मांग पर एकजुट होकर राष्ट्रव्यापी हड़ताल का आह्वान किया था। हम स्वीकार करते हैं कि हड़ताल वापस लेने का हमारा पिछला निर्णय सद्भावना के आधार पर लिया गया था। मंत्रालय के आश्वासनों से हमारे समुदाय में संकट और निराशा पैदा हुई है। हम इसके लिए जिम्मेदारी स्वीकार करते हैं और इसके कारण हुए व्यापक असंतोष को समझते हैं।

"उसके बाद से जो घटनाएं सामने आई हैं, विशेषकर पिछली रात की हिंसा, उसने झकझोर कर रख दिया है। हम सभी को पीड़ा हुई। यह हमारे पेशे के लिए एक काले अध्याय का प्रतिनिधित्व करता है। एक एसोसिएशन के रूप में, हम अपने साथी रेजिडेंट डॉक्टरों के साथ मजबूती से खड़े हैं। हम अपनी प्रतिबद्धताओं का सम्मान करने और इस संकट के दौरान स्वास्थ्य क्षेत्र के पेशेवरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में विफलता के लिए केंद्रीय मंत्रालय और राज्य सरकार की कड़ी निंदा करते हैं। हाल के घटनाक्रम की गंभीरता और न्याय की जबरदस्त मांग को देखते हुए, हमने तुरंत प्रभाव से हड़ताल फिर से शुरू करने का फैसला किया है।"

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   15 Aug 2024 5:46 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story