राजनीति: झारखंड में भाजपा सरकार बनने के बाद रोहिंग्या, बांग्लादेशियों को बाहर निकाला जाएगा गिरिराज सिंह

झारखंड में भाजपा सरकार बनने के बाद रोहिंग्या, बांग्लादेशियों को बाहर निकाला जाएगा  गिरिराज सिंह
केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने झारखंड विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी चंपई सोरेन के उस बयान का समर्थन किया है जिसमें उन्होंने कहा था कि बांग्लादेशी झारखंड की जमीन पर कब्जा कर रहे हैं और भाजपा की सरकार आने पर इससे मुक्ति दिलाई जाएगी।

आरा (बिहार), 2 नवंबर (आईएएनएस)। केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने झारखंड विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी चंपई सोरेन के उस बयान का समर्थन किया है जिसमें उन्होंने कहा था कि बांग्लादेशी झारखंड की जमीन पर कब्जा कर रहे हैं और भाजपा की सरकार आने पर इससे मुक्ति दिलाई जाएगी।

गिरिराज सिंह ने शनिवार को मीडिया से कहा, "चंपई सोरेन ने जो कहा है वह बिल्कुल सही है। हमारे जो भी भाजपा के नेता झारखंड में गए हैं, वह इस बात को दोहरा चुके हैं। चंपई सोरेन ने कहा है झारखंड बचेगा तभी झारखंड के आदिवासी बचेंगे।

"आज झारखंड की आदिवासी बहनों के साथ बांग्लादेशी लव जिहाद कर रहे हैं। लेकिन, बांग्लादेशी और रोहिंग्या मुसलमान पर बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी चुप हैं। इस मुद्दे पर वे कुछ नहीं बोलते हैं। झारखंड में भाजपा की सरकार बनने के बाद कानूनी तरीके से एक-एक रोहिंग्या, एक-एक बांग्लादेशी को निकालने का काम किया जाएगा।"

उल्लेखनीय है कि गिरिराज सिंह बिहार की चार विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव में एनडीए के प्रत्याशियों के पक्ष में चुनावी सभाएं कर रहे हैं। वह शनिवार को तरारी विधानसभा से प्रत्याशी विशाल प्रशांत के समर्थन में प्रचार करने के लिए पहुंचे थे। यहां उन्होंने तरारी विधानसभा के बरूही में चौपाल को संबोधित किया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट में लिखा, "जनता का उत्साह और समर्थन देखकर विश्वास और भी मजबूत हुआ है कि हम एक साथ तरारी का विकास करेंगे।"

कांग्रेस पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा, "कांग्रेस के डीएनए में झूठ बोलना है। ये लोग झूठ के सहारे ही सत्ता में आना चाहते हैं। जहां-जहां कांग्रेस की सरकार है, वहां की जनता अब इनके झूठे वादों से थक चुकी है क्योंकि वे एक भी वादा पूरा नहीं करते हैं। हिमाचल से लेकर कर्नाटक और तेलंगाना में कांग्रेस ने झूठ के नाम पर सरकार बनाई।"

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   2 Nov 2024 5:57 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story