राजनीति: पटना सीएम नीतीश कुमार ने छठ महापर्व लेकर गंगा घाटों का किया निरीक्षण

पटना  सीएम नीतीश कुमार ने छठ महापर्व लेकर गंगा घाटों का किया निरीक्षण
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लोकआस्था के महापर्व छठ के मद्देनजर शनिवार को छठ घाटों का निरीक्षण किया। उन्होंने स्टीमर द्वारा नासरीगंज घाट के अलावा विभिन्न गंगा घाटों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने घाटों की सफाई, सुरक्षा एवं स्वच्छता तथा श्रद्धालुओं की सुविधा की जानकारी आधिकारियों से ली।

पटना, 2 नवंबर (आईएएनएस)। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लोकआस्था के महापर्व छठ के मद्देनजर शनिवार को छठ घाटों का निरीक्षण किया। उन्होंने स्टीमर द्वारा नासरीगंज घाट के अलावा विभिन्न गंगा घाटों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने घाटों की सफाई, सुरक्षा एवं स्वच्छता तथा श्रद्धालुओं की सुविधा की जानकारी आधिकारियों से ली।

एक सप्ताह के दौरान यह दूसरा मौका है जब नीतीश कुमार अपने मंत्रिमंडल के अन्य सहयोगियों के साथ गंगा घाट पहुंचे। उन्होंने छठ घाटों की तैयारियों का निरीक्षण किया और जो भी कमी दिखी, उसे दूर करने के लिए अधिकारियों को निर्देश भी दिए।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को व्रतियों को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं हो, इसे लेकर एक-एक चीज की तैयारी कर लेने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री के साथ उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, मंत्री विजय कुमार चौधरी, बिजेंद्र प्रसाद यादव सहित कई नेता और अधिकारी भी थे।

महापर्व छठ में पटना के गंगा घाट पर लाखों लोग भगवान भास्कर को अर्घ्य देने पहुंचते हैं। इस साल छठ घाटों की तैयारी दिवाली के पहले से ही प्रारंभ कर दी गई थी। इस वर्ष 5 नवंबर को नहाय-खाय के साथ ही छठ महापर्व की शुरूआत हो जाएगी।

छठव्रती 6 नवंबर को खरना करेंगी। जबकि, 7 नवंबर को डूबते भगवान भास्कर को अर्ध्य देंगी। इसके अगले दिन 8 नवंबर को उगते सूर्य को अर्ध्य देने के साथ ही चार दिवसीय छठ महापर्व का समापन हो जाएगा।

छठव्रतियों को किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो, इसको लेकर पटना जिला प्रशासन पूरी तरह से सजग दिख रहा है। गंगा घाटों पर जिला प्रशासन की तरफ से तमाम तरह की व्यवस्थाएं की जा रही हैं।

पटना में गंगा नदी सहित करीब 550 जगहों पर प्रशासनिक तौर पर घाट बनाने का कार्य किया जा रहा है। गंगा किनारे 102 घाटों को छठव्रतियों के लिए तैयार किया जा रहा है। वहीं, पार्कों में 45 तथा 60 से अधिक तालाबों और अन्य स्थानों पर इसकी तैयारी की जा रही है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   2 Nov 2024 6:29 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story