अपराध: नोएडा पुलिस के साथ मुठभेड़ में दो बदमाश घायल

नोएडा पुलिस के साथ मुठभेड़ में दो बदमाश घायल
थाना सेक्टर-24 की पुलिस और बदमाशों के बीच रविवार को मुठभेड़ हुई। इसमें दो बदमाश पुलिस की गोली से घायल हो गए। दोनों अस्पताल में भर्ती हैं।

नोएडा, 3 नवंबर (आईएएनएस)। थाना सेक्टर-24 की पुलिस और बदमाशों के बीच रविवार को मुठभेड़ हुई। इसमें दो बदमाश पुलिस की गोली से घायल हो गए। दोनों अस्पताल में भर्ती हैं।

पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार, दोनों बदमाशों ने हाल ही में एक युवक से लूट की घटना को अंजाम दिया था। जब युवक ने लूट का विरोध किया, तो बदमाशों ने उस पर गोली चला दी थी। इससे युवक घायल हो गया था। इस घटना के बाद पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही थी।

थाना सेक्टर-24 की पुलिस चेकिंग अभियान चल रही थी। इसी दौरान पुलिस को मोटरसाइकिल सवार दो युवकों पर संदेह हुआ। जब पुलिस ने उन्हें रोकना चाहा, तो उन्‍होंने रुकने की बजाय पुलिस पर ही फायरिंग शुरू कर दी। इस पर पुल‍िस ने भी जवाबी कार्रवाई की। पुल‍िस की गोली लगने से दो बदमाश घायल हो गए।

नोएडा डीसीपी राम बदन सिंह ने बताया कि दोनों बदमाशों पर कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस को सूचना मिली थी कि दोनों बदमाश सेक्टर- 24 की ओर आ रहे हैं। जब पुलिस ने उन्हें रोका, तो फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाश घायल हो गए। बदमाश बेगूसराय के रहने वाले हैं और 10वी पास हैं। इनकी पहचान मिथुन और राजा के रूप में हुई है। वे नोएडा में रह रहे थे। इनके पास पुलिस ने लूटा हुआ मोबाइल फोन, पिस्टल, मोटरसाइकिल और 4700 रुपये बरामद क‍िया पुलिस दोनों बदमाशों का इतिहास खंगाला रही है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   3 Nov 2024 5:55 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story