राजनीति: नदियों को बचाने के लिए सरकार गंभीर कार्य कर रही है डॉ. चिन्मय पंड्या

नदियों को बचाने के लिए सरकार गंभीर कार्य कर रही है  डॉ. चिन्मय पंड्या
हरिद्वार स्थित देव संस्कृति विश्वविद्यालय के प्रो वाइस चांसलर डॉ. चिन्मय पंड्या ने सोमवार को आईएएनएस से बातचीत की। उन्होंने भारत की नदियों, दिल्ली में यमुना प्रदूषण सहित अन्य मुद्दों पर प्रतिक्रिया दी।

नई दिल्ली, 4 नवंबर (आईएएनएस)। हरिद्वार स्थित देव संस्कृति विश्वविद्यालय के प्रो वाइस चांसलर डॉ. चिन्मय पंड्या ने सोमवार को आईएएनएस से बातचीत की। उन्होंने भारत की नदियों, दिल्ली में यमुना प्रदूषण सहित अन्य मुद्दों पर प्रतिक्रिया दी।

उन्होंने कहा कि भारत में नदियां केवल भौगोलिक विशेषताएं नहीं हैं, उनका महत्व आध्यात्मिक, सामाजिक, राष्ट्रीय और सांस्कृतिक है। मानवता का अस्तित्व और भावी पीढ़ियों के लिए विरासत महत्वपूर्ण है। भारत की नदियों को बचाने, संरक्षित करने और पोषित करने के आज के प्रयासों में गायत्री परिवार सहित 500 से अधिक संगठन शामिल हैं, जो समाज को एक नई दिशा में मार्गदर्शन करने के लिए मिलकर काम कर रहे हैं। यह वास्तव में एक महत्वपूर्ण क्षण है।

नदियों को लेकर सरकार भी मुहिम चला रही है। इस पर जब उनसे प्रतिक्रिया मांगी गई तो उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा नदियों को स्वच्छ करने का बहुत ही गंभीर कार्य किया जा रहा है। निश्चित तौर पर भविष्य में इसके परिणाम भी देखने को मिलेंगे। इसमें सभी के सम्मिलित प्रयास की आवश्यकता है। इसमें गैर सरकारी संगठन को भी साथ आना चाहिए। हर व्यक्ति के सहयोग की जरूरत है। क्योंकि, इसके बिना परिणाम नहीं मिल सकता है।

दिल्ली में यमुना के प्रदूषण पर उन्‍होंने कहा क‍ि यमुना की सफाई हमारे प्रयत्न में है। किसी अन्य जगह पर सफल प्रयोग कर देखा जाए, तो दूसरी जगह पर इसकी पुनरावृत्ति संभव है। बनारस में जो वशिष्ठ नदी है, वहां पर हम लोगों ने इस कार्य को किया। गोमती नदी के पास हमने यह कार्य किया। लेकिन, जो बड़ी नदियां हैं, जो भारत के बड़े भू-भाग को घेरती हैं। वहां पर इस कार्य को करने के लिए सम्मिलित प्रयास की आवश्यकता होगी। आज इसी संदर्भ में यह कार्यक्रम किया जा रहा है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   4 Nov 2024 6:18 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story