राजनीति: झारखंड में भाजपा का कोई झंडा ढोने वाला तक नहीं बचेगा हेमंत सोरेन

झारखंड में भाजपा का कोई झंडा ढोने वाला तक नहीं बचेगा  हेमंत सोरेन
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को डालटनगंज में कांग्रेस प्रत्याशी केएन त्रिपाठी के पक्ष में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा से उसके नेताओं-कार्यकर्ताओं और समर्थकों का लगातार मोहभंग हो रहा है। जनता भी जान चुकी है कि ये लोग जुमलों की बदौलत पार्टी और सरकार चलाते हैं। अगर हमारी सरकार लंबे समय तक रह गई तो झारखंड में भाजपा के पास झंडा ढोने वाला भी कोई नहीं बचेगा।

डालटनगंज, 4 नवंबर (आईएएनएस)। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को डालटनगंज में कांग्रेस प्रत्याशी केएन त्रिपाठी के पक्ष में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा से उसके नेताओं-कार्यकर्ताओं और समर्थकों का लगातार मोहभंग हो रहा है। जनता भी जान चुकी है कि ये लोग जुमलों की बदौलत पार्टी और सरकार चलाते हैं। अगर हमारी सरकार लंबे समय तक रह गई तो झारखंड में भाजपा के पास झंडा ढोने वाला भी कोई नहीं बचेगा।

सोरेन ने कहा कि भाजपा ने झारखंड समेत देश के किसानों की आय दोगुनी करने का जुमला फेंका था। आय तो दोगुनी की नहीं, दिल्ली में अपना हक-अधिकार मांग रहे किसानों को मरने को विवश कर दिया। किसान आत्महत्या तक करने को मजबूर हुए। इनके पास गरीबों और छात्रों के लिए पैसा नहीं है। लेकिन, पूंजीपतियों का कर्ज माफ करने के लिए पैसा है। हमने अपने राज्य के लाखों किसानों का दो लाख रुपए तक कृषि ऋण माफ कर उन मेहनतकश किसानों को सशक्त करने का काम किया।

उन्होंने दावा किया कि 23 नवंबर के दिन झारखंड की जनता की अबुआ (अपनी) सरकार बनेगी और लाखों ‘मंईयां’ (बहनों) के बैंक खाते में 1,000 रुपए की जगह 2,500 रुपए जाना शुरू हो जाएगा। अगले पांच सालों में सभी गरीब परिवार को एक-एक लाख रुपए की सहायता भी दी जाएगी। अगली सरकार में हम ऐसी योजना लाने जा रहे हैं कि किसी को प्रमाण पत्र के लिए बीडीओ और डीसी के दफ्तर नहीं जाना होगा। आपको घर से ही आय, जाति और आवासीय प्रमाण पत्र बनाकर दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि यह चुनाव एक महीने पहले हो रहा है। हमारी सरकार को अपना कार्यकाल पूरा नहीं करने दिया गया। इसके बावजूद झारखंड में फिर से महागठबंधन की सरकार बनने जा रही है। जब हमने विकास की योजनाओं को 'सरकार आपके द्वार' कार्यक्रम के जरिए घर-घर लोगों तक पहुंचाना शुरू किया तो यह भाजपा को नहीं पचा और उसने हमारी सरकार के लोगों को बहकाना शुरू किया। हमारी सरकार को गिराने की साजिश रची। लेकिन, वे सफल नहीं हो सके।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   4 Nov 2024 6:22 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story