राजनीति: झारखंड चुनाव इंडिया ब्लॉक के घोषणापत्र पर भाजपा का तंज, 'ये जनता है, सब जानती है'

झारखंड चुनाव  इंडिया ब्लॉक के घोषणापत्र पर भाजपा का तंज, ये जनता है, सब जानती है
झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए इंडिया ब्लॉक ने मंगलवार शाम संयुक्त रूप से अपना घोषणापत्र जारी कर दिया। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, झारखंड के सीएम और झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन सहित गठबंधन की अन्य पार्टियों के नेताओं द्वारा जारी इस घोषणा पत्र को ‘एक वोट, सात गारंटी’ नाम दिया गया है।

रांची, 5 नवंबर (आईएएनएस)। झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए इंडिया ब्लॉक ने मंगलवार शाम संयुक्त रूप से अपना घोषणापत्र जारी कर दिया। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, झारखंड के सीएम और झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन सहित गठबंधन की अन्य पार्टियों के नेताओं द्वारा जारी इस घोषणा पत्र को ‘एक वोट, सात गारंटी’ नाम दिया गया है।

इंडिया ब्लॉक के घोषणापत्र पर भाजपा प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष रविंद्र राय ने कहा, "दूध का जला छाछ भी फूंक-फूंक कर पीता है। जितने भी वादे किए पिता की कसम खाकर, एक भी पूरे नहीं हुए। ये सब लुभावनी बातें इसलिए करते हैं कि इनको वोट से मतलब है। फिर, पांच साल तक जनता को नहीं देखते हैं। इनके घोषणापत्र को झारखंड की जनता गंभीरता से अब कभी नहीं लेगी। उनको यदि पूरा करना है, तो 2019 में उन्होंने जो वादा किया था, उसे भी सामने रख दें और जनता से माफी मांगें कि हम वादे पूरे नहीं कर सके।"

उन्होंने कहा, "झामुमो और कांग्रेस झूठे वादे करने में एक्सपर्ट रहे हैं। कांग्रेस ने तो यहां तक कहा था कि गरीबी हटाएंगे, इसके बाद 30-40 सालों तक देश पर शासन किया, फिर भी गरीबी नहीं हटा सके। अभी उन्होंने 'मइया योजना' शुरू किया, एक हजार रुपये से शुरू किया, अगर 2,500 रुपये देना था तो पहले दे देते। सरकार के कार्यकाल के दो-तीन महीने बचे तो यह योजना शुरू कर दी। अगर जनता की कद्र होती तो शुरू से 2,500 रुपये देते। यह जो बचपना है, झारखंड में इंडी गठबंधन का, मुझे तो लगता है राजनीतिक गंभीरता नहीं है और राजनीतिक परिपक्वता भी नहीं है।

उन्होंने कहा, "झारखंड की जनता को वो अबोध समझते हैं। झारखंड की जनता सब जानती है, सबको पहचानती है। उनको धान खरीदना था, एक साल पहले धान खरीदा गया और एक साल तक भुगतान नहीं किया गया। जनता भी समझ रही है कि वो लोग झूठ बोलते हैं। भाजपा को देखकर इंडी गठबंधन अपने घोषणापत्र को रख रही है। यह जनता को पता है।"

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   5 Nov 2024 10:40 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story