राजनीति: अशोक गहलोत ने महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी की सरकार बनने का दावा किया, भाजपा पर कसा तंज

अशोक गहलोत ने महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी की सरकार बनने का दावा किया, भाजपा पर कसा तंज
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत महाराष्ट्र में चुनाव प्रचार कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने आईएएनएस से बातचीत के दौरान महाराष्ट्र की एनडीए सरकार पर तंज कसा।

मुंबई, 13 नवंबर (आईएएनएस)। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत महाराष्ट्र में चुनाव प्रचार कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने आईएएनएस से बातचीत के दौरान महाराष्ट्र की एनडीए सरकार पर तंज कसा।

उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि महाराष्ट्र में इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी, महाविकास अघाड़ी की सरकार बनेगी। ये लोग जो झूठे आरोप लगा रहे हैं, ये चुनाव को धर्म के नाम पर बांटना चाहते हैं। अपनी हार को देखते हुए धर्म के नाम पर ध्रुवीकरण करने में लग गए हैं। लोग इनके ध्रुवीकरण को समझ चुके हैं कि इसके पीछे की मंशा क्या है?

एक अन्य सवाल के जवाब में कहा कि कांग्रेस शासित राज्य में कांग्रेस की गारंटी अच्छे से चल रही है। हमारी गारंटी पर डीके शिव कुमार ने जवाब दे दिया है। इनका झूठ एक्सपोज हो गया है।

बुलडोजर कार्रवाई पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस नेता ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट को यह पहले ही करना चाहिए था। पहले अगर सरकारों पर पाबंदी लगाई गई होती तो एक निश्चित डेट तक कोई करवाई नहीं होती। जब तक कोई सही कारण ना हो तब तक किसी के घर पर बुलडोजर नहीं चलना चाहिए। बुलडोजर चलाने वालों पर कार्रवाई होनी चाहिए।

अमित शाह के मुस्लिम को आरक्षण देने वाले बयान पर उन्होंने कहा कि अब इन सब बातों का कोई मतलब नहीं रहा, क्योंकि लोग इन बातों पर अब विश्वास नहीं करते हैं। कांग्रेस पार्टी का सौ साल का इतिहास है। हम लोग हमेशा गरीबों के पक्षधर रहे हैं। ये लोग झूठ बोलते हैं। लोग इनके झूठ को समझ गए हैं।

इसके अलावा उन्होंने कहा कि चुनाव मुद्दों पर लड़ा जाना चाहिए। महंगाई और बेरोजगारी का बड़ा मुद्दा है, इस पर कोई जवाब नहीं देते हैं। जब आप सत्ता में हो तो विपक्ष आपसे सवाल करेगा ही। चुनाव में आप न बेरोजगारी पर बात करते हैं न गरीबी पर बात करते हैं।

भाजपा पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि तुष्टिकरण का आरोप हम पर कौन लग रहा है, ये सब जानते हैं? 10 साल में आपने क्या किया? महाराष्ट्र में आपने ढाई साल में क्या किया? बंटोगे तो कटोगे वाला बयान इनके खिलाफ जाएगा। ये सब बातें देशहित में नहीं हैं।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   13 Nov 2024 8:16 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story