राष्ट्रीय: उपचुनाव में भाजपा ने की वोटों की लूट अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार को जयपुर में मीडिया से बात करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में हर स्तर पर भ्रष्टाचार फैला हुआ है। योगी सरकार इस पर लगाम लगाने में पूरी तरह विफल साबित हो रही है।

जयपुर, 21 नवंबर (आईएएनएस)। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार को जयपुर में मीडिया से बात करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में हर स्तर पर भ्रष्टाचार फैला हुआ है। योगी सरकार इस पर लगाम लगाने में पूरी तरह विफल साबित हो रही है।

उन्होंने आगे कहा कि लोकतंत्र को सबसे खराब स्तर पर भाजपा ने पहुंचा दिया है। भाजपा को पता था कि वो उपचुनाव हार रहे हैं। इसीलिए पूरी सरकार वोट लूटने में लगी हुई थी। कमिश्नर दूसरे प्रदेश से इसलिए लाए गए कि उत्तर प्रदेश में लूट मचाई जाए। उत्तर प्रदेश में तैनात कुछ अधिकारी राजस्थान के हैं, जो यहां से कमाई कर लूट का पैसा राजस्थान में निवेश कर रहे हैं। ऐसे अधिकारियों के बारे में सबको पता है और समय आने पर सबका हिसाब होगा।

उन्होंने आगे कहा कि उत्तर प्रदेश का चुनाव आप सबने देखा, ऐसा चुनाव किसी ने नहीं देखा होगा, जैसा चुनाव हुआ। भारतीय जनता पार्टी की घबराहट यह है कि वो 9 की 9 सीटें हार रही है। उसी का परिणाम है कि उन्होंने वोट को लूटा, दबाव बनाया और प्रशासन को लगा दिया। सबसे ज्यादा अधर्मी अगर कोई है तो वो भारतीय जनता पार्टी है।

उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा धर्म के रास्ते पर नहीं चलती है, धर्म का रास्ता न्याय का रास्ता है। भारतीय जनता पार्टी ने वोट की लूट की। ये लोग हर चुनाव में कुछ ना कुछ लूट तंत्र अपनाते हैं। सरकार अग्निवीर व्यवस्था खत्म नहीं कर पाई, देश और प्रदेश में बेरोजगारी बड़े पैमाने पर है, महंगाई बड़े पैमाने पर है। जनता इन मुद्दों को लेकर भाजपा को सत्ता से बेदखल करने का मन बना चुकी है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   21 Nov 2024 10:48 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story