राजनीति: झारखंड में कैबिनेट का गठन जल्द, कांग्रेस और राजद की सूची का इंतजार झामुमो

झारखंड में कैबिनेट का गठन जल्द, कांग्रेस और राजद की सूची का इंतजार  झामुमो
झारखंड की नवनिर्वाचित सरकार में कैबिनेट विस्तार को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के प्रवक्ता मनोज कुमार पांडेय ने रविवार को आईएएनएस से बात की।

रांची, 1 दिसंबर (आईएएनएस)। झारखंड की नवनिर्वाचित सरकार में कैबिनेट विस्तार को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के प्रवक्ता मनोज कुमार पांडेय ने रविवार को आईएएनएस से बात की।

मनोज कुमार पांडेय ने कहा कि गठबंधन में शामिल सहयोगी दलों के शीर्ष नेताओं से इस विषय पर बातचीत चल रही है। सबका प्रयास है कि बहुत जल्द कैबिनेट अपने पूर्ण स्वरूप में आ जाए। कांग्रेस पार्टी की तरफ से अभी उनके नामों की सूची नहीं मिली है। कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) की सूची मिलने के बाद हमारी सूची फाइनल होने में देरी नहीं होगी। इसके बाद बहुत जल्द कैबिनेट को मूर्त स्वरूप दिया जाएगा।

कैबिनेट में विभागों के बंटवारे के फॉर्मूले के बारे में पूछे जाने पर झामुमो प्रवक्ता ने कहा, "जो बातें संज्ञान में आई हैं, उसके हिसाब से इसको लेकर चर्चा जारी है। चार विधायकों या पांच विधायकों पर एक मंत्री की बात की जा रही है। हालांकि, व्यक्तिगत तौर पर पूछा जाए, तो पांच पर एक का फार्मूला व्यावहारिक प्रतीत होता है। बहुत बड़ी संख्या में विधायक जीतकर आए हैं। इस पर अंतिम निर्णय हमारे नेता हेमंत सोरेन लेंगे। इस विषय पर लोगों को बहुत ज्यादा सब्र खोने की जरूरत नहीं है। बहुत जल्द इस पर निर्णय ले लिया जाएगा।"

झारखंड विधानसभा चुनाव में अधिक संख्या में युवाओं के जीतने को लेकर मनोज कुमार पांडेय ने कहा, "युवाओं को प्रतिनिधित्व निश्चित रूप से देखने को मिलेगा। एक युवा सरकार देखने को मिलेगी। लेकिन सिर्फ युवा ही नहीं, सामंजस्य और सुशासन के लिए अनुभव की भी आवश्यकता होती है। तो युवाओं के साथ अनुभव भी दिखेगा। हर वर्ग का प्रतिनिधित्व और महिला सशक्तिकरण के साथ एक संतुलित मंत्रिपरिषद देखने को मिलेगा।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   1 Dec 2024 6:36 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story