राजनीति: किसानों के घायल होने की वजह से उन्हें वापस बुलाया गया सरवन सिंह पंढ़ेर

नई दिल्ली, 8 दिसंबर (आईएएनएस)। शंभू बॉर्डर पर धरना दे रहे किसानों ने रविवार को फिर से दिल्ली कूच करने की कोशिश की। शंभू बॉर्डर से 101 किसानों का जत्था दिल्ली की तरफ बढ़ा, लेकिन हरियाणा पुलिस के जवानों ने उन पर आंसू गैस के गोले दागे जिसके बाद यह मार्च स्थगित कर दी गई।
बताया जा रहा है कि इसमें कई किसान घायल हुए हैं जिसमें एक की हालत गंभीर है। उसे चंडीगढ़ पीजीआई में भर्ती कराया गया है। इसके बाद किसान नेता सरवन सिंह पंढ़ेर ने किसानों को वापस बुला लिया। उन्होंने इसकी वजह एक किसान का घायल होना बताया है। उन्होंने कहा कि घायल किसान को पीजीआई में भर्ती कराया गया है।
पंढ़ेर ने आईएएनएस से कहा, "एक घायल किसान को पीजीआई में दाखिल कराया गया है, आगे की समीक्षा के लिए बैठक चल रही है। बैठक के बाद आपको स्थिति बताई जाएगी। आज का जत्था वापस कर लिया गया है। आज की बैठक स्थगित हो गई है। कई किसान जख्मी हो गए हैं, हवा हमारी ओर चल रही है और एक किसान पीजीआई में भर्ती हो गया है। मौसम भी खराब है, इन सभी परिस्थितियों को देखते हुए वापसी का निर्णय लिया गया है।"
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   8 Dec 2024 11:40 PM IST