राजनीति: अरविंद केजरीवाल अवैध घुसपैठियों के दम पर लड़ना चाहते हैं चुनाव मनोज तिवारी

अरविंद केजरीवाल अवैध घुसपैठियों के दम पर लड़ना चाहते हैं चुनाव  मनोज तिवारी
भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर शनिवार को जोरदार हमला किया। मनोज तिवारी ने कहा है कि केजरीवाल अवैध घुसपैठियों के साथ ही साथ एआई के दम पर चुनाव लड़ना चाहते हैं। एआई टूल खतरनाक है। आम आदमी पार्टी के लोग खुद कहें कि अवैध घुसपैठियों का वोट कटना चाहिए। चुनाव से पहले वोट काटना और जोड़ना एक प्रकिया है। अगर किसी सही व्यक्ति का वोट कट गया है, तो हम दिल्ली के लोगों से अपील करते हैं कि वह भाजपा के कार्यालय में आएं हम दो दिन में उनके वोट को जोड़ने की व्यवस्था करा देंगे।

नई दिल्ली, 21 दिसंबर (आईएएनएस)। भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर शनिवार को जोरदार हमला किया। मनोज तिवारी ने कहा है कि केजरीवाल अवैध घुसपैठियों के साथ ही साथ एआई के दम पर चुनाव लड़ना चाहते हैं। एआई टूल खतरनाक है। आम आदमी पार्टी के लोग खुद कहें कि अवैध घुसपैठियों का वोट कटना चाहिए। चुनाव से पहले वोट काटना और जोड़ना एक प्रकिया है। अगर किसी सही व्यक्ति का वोट कट गया है, तो हम दिल्ली के लोगों से अपील करते हैं कि वह भाजपा के कार्यालय में आएं हम दो दिन में उनके वोट को जोड़ने की व्यवस्था करा देंगे।

आम आदमी पार्टी तो भाजपा समर्थित मोहल्लों में वोट कटवाने का काम कर चुकी है। इस आड़ में अवैध घुसपैठियों को बचाने की कोशिश की जा रही है। हम अवैध घुसपैठियों का वोट बनने नहीं देंगे। जिसका वोट बन गया है उसे कटवाकर रहेंगे।

दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर मनोज तिवारी ने कहा है कि लोगों से जो सुझाव मांगे गए थे, उसी के आधार पर हम दिल्ली का घोषणा पत्र लाएंगे।

केजरीवाल पर ईडी द्वारा मुकदमा चलाए जाने की अनुमत‍ि देने पर मनोज तिवारी ने कहा है कि अरविंद केजरीवाल पर ईडी ने चार्जशीट दाखिल की है। जब वह दोषी पाए गए तो उन्हें मुख्यमंत्री पद से हटना पड़ा। जांच में अगर कोई सबूत नहीं पाया गया तो बरी भी हो सकते हैं, लेकिन जांच होना जरूरी है और केस चलना भी जरूरी है।

स्कूलों में रोहिंग्या, बांग्लादेशी बच्चों की पहचान को लेकर जारी आदेश पर मनोज तिवारी ने कहा है कि रोहिंग्या बच्चों की पहचान की जानी चाहिए। घुसपैठ करने वालों के लिए अगर कोई विधायक या कोई नेता या फिर क‍िसी अधिकारी ने अगर उनको यहां का नागरिक बताया है, तो उसका वोट कट जाएगा अगर किसी का गलत तरीके से वोट कटा है, तो दोबारा बन जाएगा।

अंबेडकर सम्मान स्कॉलरशिप पर मनोज तिवारी ने कहा है कि केजरीवाल 10 साल से क्या कर रहे थे। अब उनके जाने का समय आया है, तो वह इसकी शुरुआत कर रहे हैं। दिल्ली की जनता ने ठान लिया है कि केजरीवाल को अब दिल्ली से हटाना है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   21 Dec 2024 11:49 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story