अपराध: बुलंदशहर अवैध हथियार सप्लाई करने वाले दो अपराधी गिरफ्तार

लखनऊ, 28 दिसंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में शनिवार को अवैध हथियारों के सप्लायर दो लोगों को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस अधीक्षक (एसपी) रोहित मिश्रा ने बताया कि थाना खुर्जा नगर क्षेत्र निवासी एक हथियार तस्कर रिजवान अंसारी को गिरफ्तार किया गया। वह तीन महीने से दिल्ली में अवैध हथियारों की तस्करी के मामले में जेल में बंद था। वह 26 दिसंबर को जमानत पर रिहा हुआ था। जेल से छूटने के बाद आरोपी ने अपने साथियों के साथ रिहाई की खुशी में मोहल्ले में जश्न मनाया था।
उन्होंने बताया कि जश्न के दौरान अवैध असलहों से हवाई फायरिंग की गई थी। जिससे आसपास के क्षेत्र में भय का माहौल पैदा हो गया था। इस संबंध में थाना खुर्जा नगर में मुकदमा दर्ज किया गया था।
मामला दर्ज होने के बाद पुलिस की दो टीम जांच कर रही थी। इसी बीच आरोपी के गाड़ी से कहीं जाने की खबर मिली। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को उसके साथी के साथ गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से अवैध हथियार भी बरामद किए गए।
एसपी रोहित मिश्रा ने बताया कि तलाशी के दौरान सात अवैध तमंचे और दो पिस्टल के साथ कारतूस भी बरामद किया गया। दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है, दोनों को जेल भेजा जा रहा है।
बता दें कि अपराधी के जेल से निकलते ही उस पर बुलंदशहर पुलिस की निगरानी शुरू हो गई थी। जैसे ही वह बुलंदशहर के खुर्जा में अपने घर पहुंचा तो आतिशबाजी शुरू हो गई। पुलिस को इंतजार था। बुलंदशहर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   28 Dec 2024 6:59 PM IST