राजनीति: समाजसेवी दुलीचंद गर्ग के बेटे विनोद गर्ग आम आदमी पार्टी में हुए शामिल

समाजसेवी दुलीचंद गर्ग के बेटे विनोद गर्ग आम आदमी पार्टी में हुए शामिल
दिल्ली की राजेंद्र नगर विधानसभा क्षेत्र के रहने वाले प्रसिद्ध समाजसेवी दुलीचंद गर्ग के बेटे विनोद गर्ग मंगलवार को आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल हो गए। अपने पिता के समाज सेवा कार्य को आगे बढ़ा रहे विनोद गर्ग को राजेंद्र नगर से 'आप' विधायक दुर्गेश पाठक ने पार्टी की सदस्यता दिलाई।

नई दिल्ली, 31 दिसंबर (आईएएनएस)। दिल्ली की राजेंद्र नगर विधानसभा क्षेत्र के रहने वाले प्रसिद्ध समाजसेवी दुलीचंद गर्ग के बेटे विनोद गर्ग मंगलवार को आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल हो गए। अपने पिता के समाज सेवा कार्य को आगे बढ़ा रहे विनोद गर्ग को राजेंद्र नगर से 'आप' विधायक दुर्गेश पाठक ने पार्टी की सदस्यता दिलाई।

दुर्गेश पाठक ने कहा कि विनोद गर्ग और उनका परिवार सालों से गरीबों में कंबल और भोजन वितरण, बेटियों की शादी कराने समेत कई सामाजिक कार्य कर रहा है। विनोद गर्ग ने अपना पूरा जीवन समाज की सेवा के लिए दिया है। समाज सेवा में उनके परिवार का एक इतिहास रहा है। समाज सेवा में विनोद गर्ग के पिताजी दुलीचंद गर्ग का एक इतिहास रहा है। उन्होंने पूरी जिंदगी लोगों के लिए काम किया। इंद्रपुरी, नारायणा, टोडापुर, दसघरा समेत दिल्ली के कई इलाकों में काम किया, लोगों की मदद की। लोगों के सुख-दुख में उनके लिए उपस्थित रहे।

उन्होंने कहा कि विनोद गर्ग के परिवार के सभी लोग सामाजिक कार्यों में लगे रहते हैं। विनोद गर्ग अपने एनजीओ मानव सेवा ट्रस्ट के माध्यम से पिछले कई सालों से लोगों की सेवा कर रहे हैं। जरूरतमंद लोगों को भोजन देना, उनकी शादी से लेकर अगर कभी किसी की मृत्यु हो जाए तो वहां भी अंतिम क्रिया कराने में सहायता करते हैं। मैं बहुत खुशनसीब हूं, जो ऐसी शख्सियत हमारे साथ जुड़ रही है।

वहीं, समाजसेवी विनोद गर्ग ने कहा कि दिल्ली में इंद्रपुरी, टोडापुर, दसघरा में मानव सेवा ट्रस्ट की तरफ से समाज सेवा करता हूं। अपनी इस संस्था के माध्यम से गरीब लोगों की जो भी मदद हो सकती है, मैं करता हूं। वर्ष 2013 से मैं अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी (आप) के लिए काम करता रहा हूं।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   31 Dec 2024 5:00 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story