राजनीति: दिल्ली में भाजपा की स्थिति मजबूत, पार्टी बनाएगी सरकार मनोज तिवारी

दिल्ली में भाजपा की स्थिति मजबूत, पार्टी बनाएगी सरकार  मनोज तिवारी
उत्तर-पूर्वी दिल्ली से सांसद मनोज तिवारी और केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत की उम्मीद जताई। दोनों नेताओं ने रविवार को मीडिया ने बात करते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी की स्थिति मजबूत है।

नई दिल्ली, 19 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर-पूर्वी दिल्ली से सांसद मनोज तिवारी और केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत की उम्मीद जताई। दोनों नेताओं ने रविवार को मीडिया ने बात करते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी की स्थिति मजबूत है।

सांसद मनोज तिवारी ने दिल्ली सरकार और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर जुबानी हमला करते हुए कहा कि भाजपा द्वारा उठाए गए प्रश्नों को केजरीवाल सरकार 'हमले' के रूप में देखती है। जबकि, सवाल दिल्ली की जनता के हितों को लेकर उठाए गए हैं। अब हर दिल्लीवासी केजरीवाल सरकार पर सवाल उठाने में संकोच नहीं करेगा और इसे एक तरह से हमला माना जाएगा।

उन्होंने अभिनेता सैफ अली खान पर हुए हमले का जिक्र करते हुए कहा कि इस मामले में बांग्लादेशी कनेक्शन जुड़ने से समाज में बढ़ती अराजकता का संकेत मिलता है। यह घटना बढ़ते अपराध और असामाजिक तत्वों की गतिविधियों का परिणाम है, जो सख्त कार्रवाई की आवश्यकता को दिखाती है।

दिल्लीवासियों के लिए पीएम मोदी की गारंटी का जिक्र करते हुए सांसद ने कहा कि दिल्ली के गरीब और जरूरतमंद लोगों को गैस सिलेंडर, बिजली, पानी, सफाई व्यवस्था, अटल भोजन योजना, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी सुविधाएं मिल रही हैं। इन योजनाओं के चलते भाजपा को आगामी विधानसभा चुनावों में जीत मिलने की संभावना है।

कोलकाता स्थित आरजी कर मेडिकल कॉलेज की घटना पर कोर्ट के फैसले पर उन्होंने कहा कि कानून अपना रास्ता तय करेगा और उसे हर दृष्टि से स्वीकार किया जाना चाहिए। इस मामले में किसी प्रकार की हिंसा या असहमति को उचित नहीं ठहराया जा सकता है। न्याय प्रक्रिया को पूरी तरह से स्वतंत्र और निष्पक्ष तरीके से चलने दिया जाना चाहिए।

वहीं, केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने कहा कि इस बार दिल्लीवासी भाजपा को समर्थन देने के लिए तैयार हैं और राजधानी में कमल खिलाने का मन बना चुके हैं। पिछले 10 वर्षों से दिल्ली में अराजकता का माहौल रहा है, लेकिन अब भाजपा की सरकार दिल्ली में भ्रष्टाचार के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई करेगी। घोंडा विधानसभा क्षेत्र का उल्लेख करते हुए कहा कि यहां विपक्षी दलों के 44 सदस्य भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो चुके हैं, जो आगामी चुनाव में पार्टी की जीत को सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   19 Jan 2025 5:30 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story