राजनीति: आप के पूर्व विधायक अवतार सिंह कालका भाजपा में शामिल, कहा - भाजपा करेगी क्षेत्र का विकास

आप के पूर्व विधायक अवतार सिंह कालका भाजपा में शामिल, कहा - भाजपा करेगी क्षेत्र का विकास
दिल्ली विधानसभा चुनाव में कालकाजी सीट से आम आदमी पार्टी के पूर्व विधायक अवतार सिंह कालका ने रविवार को भाजपा का दामन थाम लिया। इस दौरान उन्होंने दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल पर तल्ख टिप्पणी की।

नई दिल्ली, 19 जनवरी (आईएएनएस)। दिल्ली विधानसभा चुनाव में कालकाजी सीट से आम आदमी पार्टी के पूर्व विधायक अवतार सिंह कालका ने रविवार को भाजपा का दामन थाम लिया। इस दौरान उन्होंने दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल पर तल्ख टिप्पणी की।

अवतार सिंह ने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी ने अपनी जिम्मेदारियां पूरी नहीं की और जनता की समस्याओं को अनदेखा किया।

अवतार सिंह ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि कालका जी विधानसभा में जो काम रुके हुए थे, वो अब तक नहीं हुए। यहां के वर्तमान विधायक ने जनता की समस्याओं पर कभी ध्यान नहीं दिया। कालकाजी विधानसभा में आज भी विकास कार्य अधूरे पड़े हैं। सड़कों की हालत बहुत खराब है, गलियां टूट चुकी हैं, सफाई की हालत भी जर्जर है। उनके कार्यकाल में सभी समस्याएं जस की तस बनी हुई हैं।

उन्होंने कहा कि आतिशी को जनता से कोई मतलब नहीं है, जो काम होने थे, वह आज तक नहीं हुए। उन्होंने अपने सारे कार्य 2021 से ही रोक रखे हैं, लोग परेशान हैं क्योंकि कोई सुनने वाला नहीं है। यही कारण है कि हमने भाजपा को अपना समर्थन दिया है। उन्होंने आगे कहा कि आतिशी ने कभी भी कार्यकर्ताओं से मुलाकात नहीं की, जनता के लिए कोई काम नहीं करवाए।

उन्होंने आगे कहा कि हम पूरी तरह से विश्वास रखते हैं कि रमेश बिधूड़ी के आने से ही यहां विकास संभव होगा। वह जनता के प्रतिनिधि रहे हैं, उनका अनुभव और प्रभाव प्रशासन को भी काम करने के लिए मजबूर करेगा।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   19 Jan 2025 10:10 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story